लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तानः काबुल में आधे घंटे के अंतराल पर सिख गुरुद्वारा के पास हुए दो बम धमाके, बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2022 12:16 IST

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ट्वीट किया, ''हम काबुल शहर में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हुए हमले की घटना से बहुत चिंतित हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी हैधमाकों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया हैअनुमान है कि तालिबान शासित अफगानिस्तान में सिर्फ 140 सिख बचे हैं

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक सिख गुरुद्वारे के पास एक व्यस्त सड़क पर कम से कम दो विस्फोट हुए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। 'टोलो न्यूज' ने धमाके का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि विस्फोट काबुल के कार्ते परवान इलाके में हुआ। कार्ते परवान गुरुद्वारा उसी क्षेत्र में स्थित है। फिलहाल विस्फोट में मारे गए लोगों की संख्या पता नहीं चल पाई है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ट्वीट किया, ''हम काबुल शहर में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हुए हमले की घटना से बहुत चिंतित हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'' चीन की स्थानीय समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा, ''हमने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे कार्ते परवान इलाके में विस्फोट की आवाज सुनी। पहले विस्फोट के लगभग आधे घंटे के बाद दूसरा विस्फोट हुआ। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।''

उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, विस्फोट के कारण आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उसने कहा, "विस्फोट में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। सुरक्षा बलों द्वारा चेतावनी के लिए कई गोलियां दागी गईं।'' हालांकि, धमाकों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सिख समुदाय के नेताओं का अनुमान है कि तालिबान शासित अफगानिस्तान में सिर्फ 140 सिख बचे हैं, जिनमें से ज्यादातर पूर्वी शहर जलालाबाद और राजधानी काबुल में हैं। भाषा फाल्गुनी पारुल पारुल

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा