लाइव न्यूज़ :

घर के बाहर ऊंची आवाज में बात कर रही थी महिला, पुलिस ने कर दिया 27 हजार का जुर्माना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2021 20:46 IST

अमेरिका के मिशिगन में एक महिला को अपने घर के बाहर फोन पर ऊंची आवाज में बात करना महंगा पड़ा है। महिला का कहना है कि पुलिस ने इसके लिए उस पर 385 डॉलर (27,700 रुपये) का जुर्माना किया है।

Open in App
ठळक मुद्देघर के बाहर ऊंची आवाज में बात करने के कारण किया जुर्मानामहिला ने कहा-अश्वेत होने के चलते बनाया निशानापुलिस ने 27 हजार रुपए का किया है जुर्माना

अमेरिका के मिशिगन में एक महिला को अपने घर के बाहर फोन पर ऊंची आवाज में बात करना महंगा पड़ा है। महिला का कहना है कि पुलिस ने इसके लिए उस पर 385 डॉलर (27,700 रुपये) का जुर्माना किया है। उसने आरोप लगाया कि उसके अश्वेत होने के चलते जुर्माना किया गया, लेकिन वह सच्‍चाई को सभी के सामने लाकर रहेगी। 

डायमंड रॉबिनसन नाम की महिला घर के बाहर खड़ी होकर किसी से ऊंची आवाज में बात कर रही थी। इसी दौरान उनकी पड़ोसी ने कहा कि क्या तुम अपना फोन छोड़ सकती है और धीरे बात कर सकती हो? हालांकि जब रॉबिनसन ने बात जारी रखी तो महिला नाराज हो गई और उसने कहा कि वो सामने से चली जाए। 

तीन मिनट में पहुंच गई पुलिस

रॉबिनसन का कहना है कि इसके तीन मिनट के बाद ही कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि वो फेसबुक लाइव के जरिये लोगों को सच्चाई के बारे में बताएंगी। हालांकि अभी वो रिकॉर्ड कर ही रही थीं कि पुलिस ने उन्हें जुर्माने की पर्ची पकड़ा दी। 

महिला ने विरोध करने का मन बनाया

फेसबुक लाइव में उन्होंने बताया कि फोन पर बातचीत के लिए उन पर जुर्माना किया गया है। साथ ही जुर्माने की रसीद पर लिखा गया है कि उन्होंने उपद्रव मचाया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हुई है। रॉबिनसन ने कहा है कि वो इसका विरोध करेगी और अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को शेयर करेंगी। 

अश्वेत होने के कारण बनाया निशाना

साथ ही रॉबिनसन ने कहा कि वो एक अश्वेत महिला है, जिसके लिए उसे निशाना बनाया गया है। जिस महिला ने पुलिस को बुलाया था वह कुछ वक्त पहले ही वहां रहने के लिए आई है। रॉबिनसन ने महिला से कहा कि मैंने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था, जिससे तुम परेशान हो? हालांकि उस महिला ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है।  

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक