लाइव न्यूज़ :

जानिए, दुनिया को अलविदा कहने वाले महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की कहानी

By स्वाति सिंह | Updated: March 14, 2018 16:33 IST

स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 इंगलैंड के ऑक्सफ़र्ड में हुआ था। जन्म के वक्त स्टीफन स्वास्थ्य और सामान्य थे। उनके पिता फ्रेंक और माता इसोबेल दोनों ही ऑक्सफर्ड में पढ़े थे।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मार्च: दुनिया ने जाने माने भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग का बुधवार को ब्रिटेन के कैम्ब्रिज स्थित उनके घर पर निधन हो गया। इस बात की जानकरी उनके बच्चों लुसी, रॉबर्ट और टिम ने दी। उन्होंने अपने बयान में कहा हम अपने पिता के जाने से बेहद दुखी हैं।'। हैरान कर देने वाली बात यह है कि स्टीफन हॉकिंग का दिमाग छोड़कर पूरा शरीर लकवाग्रस्त था। इसके बावजूद उन्होंने कई अहम शोध किए।

जब 21 के उम्र में बीमारी का पता चला   

स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 इंगलैंड के ऑक्सफ़र्ड में हुआ था। जन्म के वक्त स्टीफन स्वास्थ्य और सामान्य थे। उनके पिता फ्रेंक और माता इसोबेल दोनों ही ऑक्सफर्ड में पढ़े थे। 1950 में स्टीफन अपने परिवार के साथ लंदन में रहते थे। इस दौरान इनकी दो बेटियां हुई। बेटियों के जन्म के बाद स्टीफन ने एक बेटे को गोद लिया जिसका नाम एडवर्ड था। स्टीफन जब 21 साल के हुए तब उन्हें पता चला कि उनको मोटर न्यूरॉन (एमएनडी) नाम की बीमारी है जिसके चलते वह वह बस कुछ महीने ही ज़िंदा रह सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि स्टीफन को मेडिकल की दृष्टी से एक चमत्कार और पहेली ही माना जाता है। इस बीमारी में उनके शरीर की नसों पर लगातार हमला होता रहता है। मेडिकल रिपोर्ट की माने तो इस बीमारी के होने के बाद सिर्फ पांच प्रतिशत लोग ही ऐसे होते हैं जो दस से ज्यादा जिन्दा रह पाते है। इस बीमारी में केवल आदमी का दिमाग ठीक रहता है बाकि शारीर से जुडी तंत्रिकाए काम कर देना बंद कर देते है। 

बीमारी के बाद भी जब नहीं रुके कदम-

21 साल की उम्र में बीमार होने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखा और तमाम चौंकाने वाले शोध दुनिया के सामने रखे। हॉकिंग एक व्हीलचेयर के सहारे चलते थे और एक कम्प्यूटर सिस्टम के जरिए पूरी दुनिया से जुड़ते थे। स्टीफन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी बीमारी का उनकी सफलता में सबसे अहम रोल रहा है, क्योंकि बीमारी से पहले वह पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते थे। बीमारी के समय जब उन्हें यह पता चला कि अब वह जिंदा नहीं रह सकते तो उन्होंने अपना अपना सारा ध्यान रिसर्च पर लगा दिया। हॉकिंग ने ब्लैक हॉल्स पर रिसर्च किया है।

1974 स्टीफन को डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। इसके बाद 1974 में ही ब्लैक हॉल्स पर असाधारण रिसर्च करके उन्होंने दुनिया को एक नई थ्योरी दी। इसके बाद वह साइंस की दुनिया के सेलेब्रेटी बन गए। हॉकिन्स ने अपनी रिसर्च बताया था कि यह दुनिया ईश्वर ने नहीं बनाई है बल्कि यह तो भौतिक विज्ञान के नियमों का नतीजा है। स्टीफन अपनी किताब 'ग्रांड डिजाइन' में कहा कि गुरुत्वाकर्षण जैसे कई नियम हैं और ब्राह्मांड कुछ नहीं से भी खुद को बना सकता है। ब्रह्मांड एक स्फूर्त सृजन का नतीजा है। हॉकिन्स ने यह अनुमान भी लगाया था कि ग्लोबल वार्मिंग और नए वायरसों के कारण संपूर्ण मानवता नष्ट हो सकती है।

स्टीफन हॉकिन्स की बेस्ट सेलिंग किताबें 

ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइमद ग्रांड डिजाइनयूनिवर्स इन नटशेलमाई ब्रीफ हिस्ट्रीद थ्योरी ऑफ एवरीथींग

स्टीफन हॉकिंग की पीएचडी थीसिस को लाखों बार देखा गया है। स्टीफन हॉकिंग ने 'ए ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम' नाम की किताब पर 2014 में ' द थ्योरी ऑफ एवरीथींग' फिल्म बनी थी जिसे ऑस्कर मिला था।

टॅग्स :साइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"आज देश स्पेस सेक्टर में जो देख रहा वैसा पहले नहीं देखा...", स्काईरूट के इन्फिनिटी कैंपस के उद्घाटन में बोले पीएम मोदी

विश्वदर्शक तो हम बन गए, मगर सर्जक के सुख को गंवा दिया !

भारतखगोल भौतिक विज्ञानी जयंत नारलीकर को ‘विज्ञान रत्न पुरस्कार’, 8 विज्ञान श्री, 14 विज्ञान युवा और एक विज्ञान टीम पुरस्कार की भी घोषणा, देखिए लिस्ट

स्वास्थ्यCancer Vaccine: कैंसर को जड़ से खत्म कर देगी ये वैक्सीन! US के वैज्ञानिक ने बनाई 'सुपर वैक्सीन', कैंसर के इलाज का किया दावा

विश्वNobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस को मिलेगा इस वर्ष का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका