लाइव न्यूज़ :

जेफ बेजॉस पीछे छूटे, बिल गेट्स बने दुनिया के सबसे धनी शख्स, इस बड़ी डील से हुआ फायदा

By विनीत कुमार | Updated: November 16, 2019 14:58 IST

माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में इस साल करीब 48 प्रतिशत की उछाल रही। वहीं, अमेजन बता चुकी है कि सितंबर में उसके इस तिमाही में पिछले बार के मुकाबले 28 प्रतिशत की गिरावट रही।

Open in App
ठळक मुद्देबिल गेट्स बने दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स, जेफ बेजॉस को पछाड़ाब्लूमबर्ग बिलियनॉयर इंडेक्स के हवाले से आई जानकारी सामने

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे धनी आदमी बन गये हैं। उन्होंने खुद को ही पछाड़ने वाले ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस को पीछे छोड़ा। पिछले दो साल में ये पहली बार है जब बिल गेट्स एक बार फिर सबसे धनी व्यक्ति बने हैं।

दुनिया के 500 सबसे दौलतमंद लोगों की संपत्ति का डाटा रखने वाली ब्लूमबर्ग बिलियनॉयर इंडेक्स के अपडेट होने के बाद ये जानकारी सामने आई है। 

अमेरिकी बाजार बंद होने के बाद हर रोज अपने डाटा को अपडेट करता है। गेट्स की संपत्ति में संभावित इजाफा 25 अक्टूबर को पेंटागन की ओर से माइक्रोसॉफ्ट को क्लाउड कंप्यूटिंग को लेकर 10 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिये जाने की वजह से हुआ है। इस डील के बाद माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में लगातार उछाल हुए जबकि अमेजन के शेयरों में 2 प्रतिशत की गिरावट हुई।

अहम बात ये भी रही कि माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में इस साल करीब 48 प्रतिशत की उछाल रही। वहीं, अमेजन बता चुकी है कि सितंबर में उसके इस तिमाही में पिछले बार के मुकाबले 28 प्रतिशत की गिरावट रही।

पत्नी से तलाक नहीं होता तो बेजॉज बने रहते सबसे दौलतमंद

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉज अगर अपनी पत्नी से तलाक नहीं लेते तो भी वे सबसे दौलतमंद बने रहते। दोनों ने इसी साल जनवरी में अलग होने का फैसला किया था। ऐसे में बेजॉज की पत्नी मैकेंजी बेजॉज को करीब अपने पति से करीब एक चौथाई संपत्ति मिली थी। बताते चलें कि पिछले महीने भी कुछ वक्त के लिए बिल गेट्स ने बेजॉस को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, बाद में अमेजन के शेयर में कुछ सुधार से एक बार फिर जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे।

टॅग्स :बिल गेट्सअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल