लाइव न्यूज़ :

बिल्किस बानो गैल गैडोट की ‘माई पर्सनल वंडर वुमैन’ सूची में शामिल

By भाषा | Updated: December 31, 2020 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर दिल्ली के शाहीन बाग में महीनों तक नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ चले विरोध प्रदर्शनों का चेहरा बन कर उभरी 80 वर्षीय बिल्किस बानो उर्फ बिल्किस दादी को हॉलीवुड अभिनेत्री गैल गैडोट ने अपनी “माई पर्सनल वंडर वुमैन” सूची में शामिल किया है।

हाल ही में फिल्म “वंडर वुमैन 1984” में नजर आयी गैडोट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दुनिया भर में अपने काम के कारण पहचानी गई लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरे साझा की।

उन्होंने लिखा,‘‘ आश्चर्यजनक महिलाओं की अपनी सूची साझा करते हुए मैं 2020 को अलविदा कह रही हूं। इनमें कुछ मेरी करीबी दोस्त हैं, कुछ परिवार की महिलाएं और कुछ महिलाओं से मैं प्रेरित हूं और मिल चुकी हूं जबकि कुछ महिलाओं से मैं भविष्य में मिलने की आशा करती हूं।”

पैतीस वर्षीय अभिनेत्री ने बिल्किस बानो की वही तस्वीर साझा करते हुए गलत जानकारी देते लिखा,“भारत में महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ती 82 वर्षीय इस कार्यकर्ता को देखकर लगता है कि सही के लिए लड़ने की कोई उम्र नहीं होती।”

हालांकि बाद में उन्होंने वह स्टोरी हटा दी लेकिन बिल्किस अब भी उनके पोस्ट का हिस्सा हैं।

इस साल की शुरुआत में शाहीन बाग की दादी के नाम से मशहूर बिलकिस बानो को टाइम मैगजीन में 2020 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया गया था।

गैडोट की 'माई पर्सनल वंडर वुमैन' सूची में उनकी 'वंडर वुमैन 1984' की निर्देशक पैटी जेनकिंस, अमेरिका की उप राष्ट्रपति निर्वाचित कमला हैरिस, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन, फाइजर में वैक्सीन रिसर्च की प्रमुख कैथरिन जानसन और एक कार्यकर्ता सोफिया स्कार्लेट भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी