लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क को बड़ा झटका! टेस्ला सीईओ के ट्वीटर के नए मालिक बनने पर जनरल मोटर्स ने उठाया बड़ा कदम, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: October 29, 2022 11:22 IST

इस रोक को लेकर जनरल मोटर्स का कहना है कि वे ट्वीटर में हुए बदलाव और नए नियमों को सही से जान लेने के बाद ही उस पर विज्ञापन पर आगे के फैसले लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजनरल मोटर्स ने एलन मस्क को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने ट्वीटर पर विज्ञापनों के जाने पर रोक लगा दी है। जनरल मोटर्स ने ट्वीटर पर अभी भी कस्टमर केयर बातची को जारी रखा है।

वाशिंगटन डीसी: टेस्ला कंपनी के सीईओ (Tesla) एलन मस्क (Elon Musk) के माइक्रो ब्लॉगिगं वेबसाइट Twitter के नए मालिक बनने पर जनरल मोटर्स ( General Motors) ने बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने यह फैसला लिया है कि अब से वह ट्वीटर पर जनरल मोटर्स के विज्ञापन को नहीं देगा। 

इस बात की जानकारी अमेरिकी मीडिया ने दी है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह ट्वीटर से कस्टमर केयर बातचीत को आगे भी जारी रखेंगे। 

क्या है पूरा मामला

इस पर बोलते हुए जनरल मोटर्स (GM) के प्रवक्ता डेविड बरनास ने कहा कि जब तक हम ट्वीटर में हुए महत्वपूर्ण बदलाव और उसके नए नियमों को सही से समझ नहीं लेते है, तब तक के लिए हम अस्थायी रूप से अपने विज्ञापनों को रोकते है। 

डेविड बरनास ने आगे यह भी कहा कि वे केवल विज्ञापनों देने पर रोक लगा रहे है, जबकि ट्वीटर पर कंपनी के कस्टमर केयर बातचीत आगे भी जारी रहेगी। 

इससे पहले सीईओ पराग अग्रवाल को भी हटाया गया

आपको बता दें कि शुक्रवार को एलन मस्क ट्वीटर के नए मालिक बन गए है। ऐसे में उनके मालिक बनते है ट्वीटर में बदलाव देखे जा सकते है। मस्क ने ट्वीटर के सीईओ पराग अग्रवाल और विजया गाड्डे समेत चार और लोगों को कंपनी से निकाल दिया है जो बडे़ पद पर तैनात थे। 

एलन मस्क ने ट्वीटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है। उन्होंने ट्वीटर को लेकर एक बयान में कहा है कि वे इसे ऐसा प्लेफॉर्म बनाएंगे जहां लोग बिना किसी हिंसा और नफरत के अपनी बात रख सकेंगे। 

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरटेस्लाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल