लाइव न्यूज़ :

बाइडन फिर लगाएंगे कोविड संबंधी यात्रा प्रतिबंध, द.अफ्रीका भी होगा सूची में शामिल

By भाषा | Updated: January 25, 2021 11:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को ब्राजील, आयरलैंड, ब्रिटेन और 26 अन्य यूरोपीय देशों से आने वाले गैर अमेरिकी यात्रियों पर एक बार फिर औपचारिक रूप से कोविड-19 से जुड़े यात्रा प्रतिबंध लगाएंगे।

व्हाइट हाउस के दो अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वायरस के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका को भी इन प्रतिबंधित देशों की सूची में शामिल किया जाएगा।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में ये यात्रा प्रतिबंध हटाने की बात की थी। बाइडन का इस आदेश को पलटने का फैसला चौंकाने वाला नहीं है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को इसमें शामिल करने का फैसला नए प्रशासन की वायरस को लेकर चिंता को रेखांकित करता है।

हालांकि दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप का एक भी मामला अमेरिका में सामने नहीं आया है, लेकिन ब्रिटेन में सामने आए नए स्वरूप के मामले कई राज्यों में सामने आए हैं।

कोविड-19 चुनौती से निपटने के लिए बाइडन ने पिछले सप्ताह कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे। इनमें विदेशों से अमेरिका आने वाले दो वर्ष या उससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए कोरोना वायरस जांच तथा पृथक-वास को अनिवार्य कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां