लाइव न्यूज़ :

बाइडन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड सहयोगियों के साथ जल्द भागीदारी को इच्छुक

By भाषा | Updated: March 5, 2021 16:46 IST

Open in App

वॉशिंगटन, पांच मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोगियों ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के साथ जल्द से जल्द सहयोग करने की इच्छा जताई है। यह जानकारी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

क्वाड देशों में जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं। चारों देशों ने 2017 में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक रवैये का मुकाबला करने के लिए ‘‘क्वाड’’ या चार देशों का गठबंधन बनाने के प्रस्ताव को मूर्त रूप दिया था।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन की ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के अपने समकक्षों के साथ गर्मजोशी से एवं सकारात्मक बातचीत हुई है और वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ जल्द से जल्द सीधी भागीदारी के लिए इच्छुक हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण करने के 50 दिनों से भी कम समय में अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन, विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान सहित प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों ने क्वाड देशों के अपने समकक्षों के साथ बातचीत की है।

बाइडन ने दुनिया के जिन शीर्ष दस नेताओं को फोन किया उनमें क्वाड देशों के नेता भी शामिल हैं। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री योशाहिदे सुगा से 27 जनवरी को, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन से तीन फरवरी को और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आठ फरवरी को बात की थी।

ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के समूह को क्वाड के नाम से जाना जाता है और बाइडन प्रशासन इसे मजबूती देने में लगा हुआ है।

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक हो चुकी है। जापान की मीडिया ने पिछले महीने खबर दी थी कि क्वाड शिखर सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं।

सिडनी में प्रधानमंत्री मॉरीसन ने शुक्रवार को संकेत दिए कि क्वाड नेता जल्द ही अपनी पहली बैठक करेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हिंद-प्रशांत वार्ता के लिए महत्वपूर्ण होगा। इसमें चार नेता, चार देश हिंद-प्रशांत में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए मिलकर सकारात्मक रूप से काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'