लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने मैक्रों से की बातचीत, अमेरिका-फ्रांस के संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर

By भाषा | Updated: January 25, 2021 10:21 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 25 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को फ्रांस के अपने समकक्ष एमैनुएल मैक्रों से बातचीत की और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि बाइडन ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान नाटो और अमेरिका की यूरोपीय संघ के साथ साझेदारी के माध्यम से, अटलांटिक पार संबंध को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

उसने कहा, ‘‘ नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 और वैश्विक आर्थिक सुधार जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय संगठनों के जरिए करीबी समन्वय की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।’’

व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडन और मैक्रों ने चीन, पश्चिम एशिया, रूस और अफ्रीका के साहेल क्षेत्र सहित विदेश नीति की साझा प्राथमिकताओं पर एक साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है।

बाइडन ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मेनुएल लोपेज ओब्राडोर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भी फोन पर बात की है।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग और जापान, ब्रिटेन तथा दक्षिण कोरिया के अपने समकक्षों से बातचीत की।

वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, जापान, अफगानिस्तान, दक्षिण कोरिया और इज़राइल के अपने समकक्षों से बातचीत की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?