लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः जो बाइडेन ने एच-1बी वीजा प्रणाली में सुधार का वादा किया

By भाषा | Updated: August 16, 2020 05:40 IST

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए जारी एक महत्वपूर्ण नीति दस्तावेज में बाइडेन के चुनावी अभियान की टीम ने परिवार-आधारित आव्रजन प्रणाली को भी अपना समर्थन देने पर जोर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अगर जो बाइडेन की जीत होती है तो उनका प्रशासन एच-1बी वीजा प्रणाली में सुधार करेगा। ग्रीन कार्ड के लिए ''कंट्री कोटा'' को हटाने पर भी काम करेगा।

वाशिंगटनः अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में अगर जो बाइडेन की जीत होती है तो उनका प्रशासन एच-1बी वीजा प्रणाली में सुधार करेगा और ग्रीन कार्ड के लिए ''कंट्री कोटा'' को हटाने पर भी काम करेगा। बाइडेन के चुनाव अभियान की टीम ने शनिवार को यह बात कही। 

इन वादों को प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लुभाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को उन विशेष व्यवसायों में नियोजित करने की अनुमति देता है, जहां उच्च विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। इस पर निर्भर कंपनियां हर साल चीन और भारत जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति करती हैं। 

भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए जारी एक महत्वपूर्ण नीति दस्तावेज में बाइडेन के चुनावी अभियान की टीम ने परिवार-आधारित आव्रजन प्रणाली को भी अपना समर्थन देने पर जोर दिया। 

इसमें कहा गया कि प्रशासन घृणा और कट्टरता की बढ़ती घटनाओं को दूर करने के लिए कदम उठाएगा, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा जरूरतों का समाधान करेगा, भाषा की बाधाओं को खत्म करेगा और भारतीय-अमेरिकियों की विविधता और योगदान का सम्मान करेगा। 

ऐसा पहली बार है जब डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने विशेष तौर पर भारतीय-अमेरिकियों के लिए नीति दस्तावेज पेश किया है। 

टॅग्स :जो बाइडेनअमेरिकाएच-1बी वीजा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल