लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने पांच दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान,चीन का मुकाबला करने की तैयारी की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 14:21 IST

Open in App

ग्लासगो, तीन नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा का इस्तेमाल जलवायु परिवर्तन तथा वैश्विक मंच पर चीन के नेतृत्व की कमी को लेकर बीजिंग पर निशाना साधा।

संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे बाइडन ने मंगलवार को स्कॉटलैंड में अपनी पांच दिवसीय यात्रा सम्पन्न की। इस दौरान, उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग पर इस सम्मेलन के उनके ऑनलाइन शामिल होने और करीब 100 अन्य देशों ने ग्रीन हाउस गैसों को रोकने के लिए की गई प्रतिबद्धताओं के स्तर पर पहुंचने में चीन के विफल रहने को लेकर निशाना साधा।

इससे पहले शी, रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भी नहीं पहुंचे थे और उस मौके का भी बाइडन ने पूरा फायदा उठाते हुए फ्रांस, इटली, ब्रिटेन और जर्मनी के नेताओं से मुलाकात की थी।

बाइडन ने मंगलवार को अपनी यात्रा सम्पन्न करते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम यहां आए और यहां आकर हमने उस तथ्य पर विशेष जोर दिया कि जिसके तहत विश्व अमेरिका को एक नेतृत्व की भूमिका में देखता है।’’

बाइडन ने कहा कि चीन ने इन शिखर सम्मेलनों में हिस्सा ना लेकर एक ‘‘ बड़ी गलती’’ की, क्योंकि ‘‘ उन्होंने दुनियाभर के लोगों को प्रभावित करने की क्षमता खो दी है।’’

राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि चीन के साथ संघर्ष करने के बजाय उसके साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने चीन के खिलाफ जलवायु परिवर्तन के मुद्दे का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में करने की एक नई रणनीति भी दिखाई।

राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि मेरे पिता कहते थे कि बिना सोचे-समझे किए गए काम अधिक हानिकारक होते हैं। बाइडन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि शी के साथ आगामी ऑनलाइन बैठक में कोई गलतफहमी ना हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर