लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने शालंदा यंग को बजट कार्यालय का निदेशक, कोलोरेट्टी को उप निदेशक नामित किया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:34 IST

Open in App

नैनटकेट (अमेरिका), 24 नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रबंधन और बजट कार्यालय (ओएमबी) के निदेशक पद के लिए शालंदा यंग और उप निदेशक पद के लिए नानी कोलोरेट्टी को नामित करने की बुधवार को घोषणा की।

सीनेट द्वारा नाम की पुष्टि किए जाने के बाद यंग ओएमबी का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। वहीं, फिलीपीन मूल की कोलोरेट्टी भी बाइडन प्रशासन में पद संभालने वाली शीर्ष एशियाई-अमेरिकी अधिकारी होंगी। पहली बार ओएमबी के शीर्ष पद पर दो अलग-अलग मूल की महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा। बजट कार्यालय राष्ट्रपति को वार्षिक बजट तैयार करने और अन्य खर्च की निगरानी में मदद करता है।

बाइडन मैसाचुसेट्स में नैनटकेट द्वीप पर ‘थैंक्सगिविंग डे’ की छुट्टियां मना रहे हैं। राष्ट्रपति ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आज प्रबंधन और बजट कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए दो असाधारण, इतिहास बनाने वाली महिलाओं को नामित करना मेरे लिए सम्मान की बात है।’’

यंग ने इस साल ज्यादातर समय बजट कार्यालय के कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्य किया है। इस पद के लिए बाइडन ने पहले नीरा टंडन को नामित करने का विचार किया था लेकिन, सांसदों के खिलाफ पहले की अपनी टिप्पणियों के लिए टंडन को दोनों दलों की आलोचना के बाद पीछे हटना पड़ा।

बाइडन ने कहा कि कार्यवाहक निदेशक के रूप में यंग के काम से वह बेहद प्रभावित हैं। यंग को भी सीनेट में नाम की पुष्टि के लिए वोट का सामना करना पड़ा था। मार्च में लगभग दो-तिहाई समर्थन और कई रिपब्लिकन सांसदों के समर्थन के साथ उनकी वर्तमान भूमिका की मंजूरी मिल गई थी। प्रतिनिधि सभा की विनियोग समिति की पूर्व स्टाफ निदेशक के रूप में यंग को स्पीकर नैन्सी पेलोसी समेत शीर्ष डेमोक्रेटिक नेताओं का समर्थन प्राप्त था।

कोलोरेट्टी ‘अर्बन इंस्टीट्यूट’ थिंक टैंक की वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। बाइडन ने कहा कि उनके द्वारा नामित दोनों महलाएं बजट कार्यालय का ‘‘नेतृत्व करने के लिए सबसे अनुभवी, योग्य लोगों में से हैं’’ और उन्होंने सीनेट से उनके नाम की पुष्टि करने के लिए जल्द मतदान करने का आह्वान किया। प्रबंधन और बजट कार्यालय के प्रमुख के पास प्रशासन के बजट को एक साथ रखने और संघीय सरकार से जुड़े विभिन्न खर्च और नियामक मुद्दों का कार्य होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां