लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने भारतीय अमेरिकी व्यक्ति को भाषण लेखक और राष्ट्रपति कर्मी कार्यालय का उप निदेशक किया नामित

By भाषा | Updated: December 23, 2020 00:59 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 दिसंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को अपने लंबे समय के सहयोगी भारतीय-अमेरिकी विनय रेड्डी को अपना भाषण लेखक नामित किया है।

वहीं भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक अन्य व्यक्ति गौतम राघवन को राष्ट्रपति कर्मी कार्यालय का उप निदेशक नामित किया है। राघवन पूर्व में व्हाइट हाउस में सेवा दे चुके हैं। रेड्डी और राघवन के साथ बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस के लिए अन्य चार वरिष्ठ कर्मियों की नियुक्ति की है।

बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘ ये अनुभवी व्यक्ति उन नीतियों को पूरा करने के लिए जुड़ रहे हैं जो हमारे देश को एक ऐसे निर्माण के रास्ते पर ले जाएंगी, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।’’

रेड्डी बाइडन-हैरिस चुनाव प्रचार के भी वरिष्ठ सलाहकर और भाषण लेखक थे। वहीं राघवन भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवा दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर