लाइव न्यूज़ :

टल्सा नरसंहार के पीड़ितों से मिले बाइडन, कहा केवल सच ही तकलीफ कम कर सकता है

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:24 IST

Open in App

टल्सा, दो जून (एपी) टल्सा में फलते-फूलते अश्वेत समुदाय को ताउम्र का दर्द देने वाले नरसंहार के सौ साल पूरा होने पर भावुक राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह ‘‘उस चुप्पी को तोड़ने आए हैं’’ जो देश में नस्ली हिंसा की बेहद दुखद घटनाओं में एक के बारे में साधकर रखी गई थी।

बाइडन ने कहा, ‘‘कुछ अन्याय इतने घृणित, इतने भयावह और इतने गंभीर होते हैं कि उन्हें दबाया नहीं जा सकता, चाहे फिर लोग इसके लिए कितना भी प्रयास क्यों न कर लें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में मरहम का काम केवल सच ही कर सकता है।’’

करीब एक सदी पहले श्वेत लोगों की भीड़ ने सैकड़ों अश्वेत लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। बाइडन ने उन लोगों की स्मृति में यह कहा।

ऐतिहासिक वर्नन अफ्रीकन मैथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च के सामने स्थित ग्रीनवुड एवेन्यू में सैकड़ों लोग बाइडन के इंतजार में खड़े थे। बाइडन यहां ग्रीनवुड सांस्कृतिक केंद्र में आए जहां उन्होंने ऐतिहासिक तस्वीरों को देखा और उसके बाद नरसंहार के तीन पीड़ितों से मुलाकात की।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘चूंकि इतिहास इस बारे में मौन है तो इसका मतलब यह नहीं कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। मैं यहां चुप्पी को तोड़ने आया हूं क्योंकि चुप्पी घाव को गहरा करती है।’’

नरसंहार की घटना 1921 में 31 मई और एक जून को घटी थी। टल्सा के ग्रीनवुड जिले को तब ‘ब्लैक वॉल स्ट्रीट’ कहा जाता था। तब श्वेत लोगों की भीड़, जिनमें से अनेक लोगों को अधिकारियों ने वहां पर भेजा था, उन लोगों ने जिले में लूटपाट और आगजनी की थी। उस घटना में टल्सा में रहने वाले कम से कम 300 अश्वेत लोग मारे गए थे।

मंगलवार को बाइडन और उनके शीर्ष अश्वेत सलाहकारों ने ग्रीनवुड समुदाय के तीन लोगों से मुलाकात की थी जो उस हिंसा के प्रत्यक्षदर्शी थे। अब उन तीनों की आयु 101 से 107 वर्ष के बीच है।

बाइडन ने कहा कि अब ‘‘इन सबकी पूरी कहानी सामने आएगी।’’

इनमें से एक महिला लाताशा सैंडर्स ने कहा, ‘‘घटना को घटे 100 वर्ष हो गए और यह पहली बार है जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति हमारी बात सुनने आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब