लाइव न्यूज़ :

बाइडन अपनी कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं के नामों की घोषणा अगले सप्ताह तक कर सकते हैं

By भाषा | Updated: November 21, 2020 17:17 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 नवंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन अपने प्रशासन में नियुक्तियों के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं और अगले हफ्ते अपनी कैबिनेट में शामिल किये जाने वाले शीर्ष नेताओं के नामों की घोषणा कर सकते हैं।

बाइडन ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा था कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि वित्त मंत्री किसे बनाया जाएगा। सत्ता हस्तांतरण से जुड़े लोगों ने ‘एसोसिएट प्रेस’ से बातचीत में पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि उम्मीद है कि उनके द्वारा अगले वित्त मंत्री के साथ-साथ विदेश मंत्री के पद पर नामित किये जाने वाले नेता की घोषणा ‘थैंक्स गिविंग’ दिवस से पहले कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा चरणबद्ध तरीके से हो सकती है जैसे सबसे शीर्ष प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा या जन स्वास्थ्य से जुड़े मंत्री की घोषणा एक बार में होगी।

माना जा रहा है कि बाइडन इसके जरिये संदेश देना चाहते हैं कि वह राष्ट्रपति की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। हालांकि, मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने अबतक हार नहीं मानी है और ऐसे में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण में समस्या आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी