लाइव न्यूज़ :

बाइडन मंगलवार तक कर सकते हैं मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगियों के नामों की घोषणा

By भाषा | Updated: November 23, 2020 09:59 IST

Open in App

विलमिंगटन, 23 नवंबर (एपी) नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा मंगलवार को हो सकती है। इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन द्वारा अनेक बाधाएं उत्पन्न करने के बावजूद जनवरी में नए प्रशासन के आगमन की तैयारी भी चल रही है तथा इसकी योजना कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर हालात को देखते हुए बनाई जा रही है।

आगामी चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लेन ने रविवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि बाइडन किस विभाग के प्रमुख के नाम की घोषणा पहले करेंगे।

हालांकि समाचार एजेंसी ने अपनी खबर में बताया था कि आगामी हफ्ते में बाइडन विदेश मंत्री और वित्त मंत्री पद के लिए नामित व्यक्ति के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

बाइडन ने संकल्प लिया है कि उनकी सरकार आधुनिक इतिहास में सबसे अधिक विविधताओं वाली होगी।

बाइडन पर लोगों की नजर इस बात को लेकर भी है कि क्या वह पेंटागन, वित्त विभाग आदि की कमान किसी महिला या किसी अफ्रीकी अमेरिकी को देकर इतिहास बनाएंगे।

उन्होंने पिछले हफ्ते कहा था कि वित्त विभाग के लिए उनकी पसंद तय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां