लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अमेरिका आने वालों के लिए कोविड-19 जांच, पृथक-वास अनिवार्य किया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 10:11 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 जनवरी कोविड-19 चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अनेक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें विदेशों से अमेरिका में आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस जांच तथा पृथक-वास को अनिवार्य कर दिया गया है।

बाइडन ने आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मास्क पहनना होगा, इसके अलावा जो भी दूसरे देशों से अमेरिका आ रहे हैं उन लोगों को विमान पर सवार होने से पहले, अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले जांच करवानी होगी तथा अमेरिका आने पर पृथक-वास में रहना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी राष्ट्रीय योजना में युद्धस्तर पर काम शुरू किया जा रहा है जिससे कि उत्पादन बढ़ाकर आपूर्ति में कमी को दूर किया जा सके चाहे यह रक्षात्मक उपकरण की हो, सीरिंज, सुईयां आदि किसी की भी हो। जब मैं युद्धकाल कहता हूं तो लोग हैरानी से देखते हैं। कल रात तक 4,00,000 अमेरिकियों की जान चली गई और यह दूसरे विश्व युद्ध से ज्यादा है। ’’

उन्होंने कहा कि अगले महीने मृतकों की संख्या 5,00,000 से भी अधिक होने की आशंका है ,तथा कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ते रहेंगे।

बाइडन ने कहा, ‘‘हम इससे रातोरात नहीं निपट सकते, चीजों को बदलने में कई महीनों का वक्त लगेगा लेकिन हम इससे उबर जाएंगे, इस महामारी को हरा देंगे और कार्रवाई का इंतजार कर रहे राष्ट्र से मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मदद इस दिशा में बढ़ रही है।’’

कोविड-19 पर राष्ट्रीय रणनीति तथा महामारी को हराने के लिए कार्यकारी कदमों के बारे में जानकारी देते हुए बाइडन ने कहा कि यह योजना उनके उन विचारों को प्रतिबंबित करती है जो उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान सामने रखे थे और बीते तीन महीने में इनमें और भी बदलाव किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रणनीति व्यापक एवं विस्तृत है और यह राजनीति और इनकार पर नहीं बल्कि विज्ञान और सच्चाई पर आधारित है।

बाइडन ने कहा कि योजना की शुरुआत में सुरक्षित एवं प्रभावी टीकाकरण अभियान को आक्रामक तरीके आगे बढ़ाना है और प्रशासन के पहले 100 दिन में 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करना है।

उन्होंने एक अन्य आदेश पर भी हस्ताक्षर किए हैं जिसमें रक्षा उत्पादन अधिनियम तथा अन्य उपलब्ध प्राधिकारियों का इस्तेमाल करते हुए सभी संघीय एजेंसियों एवं निजी उद्योगों को यह निर्देश दिया जाएगा कि वे सुरक्षा, जांच और टीकाकरण के लिए जो कुछ भी जरूरी है उसके उत्पादन को बढ़ाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल