लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय अदालत के अधिकारियों पर लगे ट्रंप प्रशासन के प्रतिबंधों को हटाया

By भाषा | Updated: April 3, 2021 09:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय(आईसीसी) के दो अधिकारियों पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को शुक्रवार को हटा लिया।

इसी के साथ बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और अधिकारियों को निशाना बनाने वाले पूर्व प्रशासन के सबसे आक्रामक फैसलों में से एक को पलट दिया है।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका, अदालत की कुछ कार्रवाइयों से अभी भी पूरी तरह असहमत है। नीदरलैंड्स के द हेग स्थित इस स्थायी निकाय पर नरसंहार, मानवता के खिलाफ अपराध और युद्ध अपराधों के मामले देखने की जिम्मेदारी है। अमेरिका अदालत के करीब 120 सदस्य देशों में शामिल नहीं है।

ब्लिंकेन ने कहा, “हालांकि, हमारा मानना है कि इन मामलों के प्रति हमारी चिंता पर कूटनीति के जरिए गौर किया जाएगा न कि पाबंदियां लगाकर।”

प्रतिबंधों को हटाया जाना इस बात का संकेत है कि बाइडन प्रशासन बहुपक्षीय संस्थाओं में लौटने की मंशा रखता है। ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका को कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और समझौतों से हटा लिया था और आईसीसी समेत कई अन्य की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि इन संस्थानों में बहुत खामियां हैं और ये अमेरिकी हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं।

न्यायालय में सदस्य राष्ट्रों के प्रबंधन निकाय की अध्यक्ष सिल्विया फर्नांडिज डे गुरमेंडी ने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंध हटाया जाना “विधि आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था” को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'