लाइव न्यूज़ :

बाइडन: ट्रंप की आव्रजन नीतियों को पलटने में कुछ महीनों का समय लगेगा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 09:54 IST

Open in App

विलमिंगटन (अमेरिका), 23 दिसंबर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजन संबंधी कदमों को वापस लेने में कुछ महीनों का समय लगेगा।

बाइडन ने अपनी चुनाव प्रचार मुहिम में इन कदमों को शीघ्र वापस लेने की बात की थी, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि इसमें कुछ महीनों का समय लगेगा।

बाइडन के शीर्ष विदेश नीति सलाहकारों ने भी सोमवार को एक साक्षात्कार के दौरान इसी प्रकार के विचार रखे थे। बाइडन के आगामी प्रशासन में घरेलू नीति सलाहकार का पद संभालने वाली सुसन राइस, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का पद संभालने वाले जेक सुलिवन और अब स्वयं बाइडन ने सचेत किया है कि इस मामले में बहुत जल्दबाजी करने से सीमा पर नया संकट पैदा हो सकता है।

बाइडन ने यहां बुधवार को कहा कि उन्होंने मेक्सिको के राष्ट्रपति और ‘‘लातिन अमेरिका में हमारे दोस्तों’’ से पहले ही इस मामले और ऐसा करने ‘‘संबंधी समयसीमा पर चर्चा करनी शुरू कर दी है, ताकि चीजें वास्तव में खराब होने के बजाए बेहतर हों’’।

उन्होंने ट्रंप द्वारा लागू किए गए शरण संबंधी प्रतिबंधों में ढील देने का वादा करते हुए कहा, ‘‘इसमें संभवत: छह महीने का समय लग सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद