लाइव न्यूज़ :

अफगान संघर्ष को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं बाइडन : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: April 10, 2021 16:51 IST

Open in App

(ललित के झा)

(पनाहगार की जगह पनाहगाह करते हुए)

वाशिंगटन, 10 अप्रैल व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि देश फिर कभी आतंकवादियों के लिए पनाहगाह न बने तथा उनसे अमेरिका या उसके किसी सहयोगी देश को खतरा नहीं हो।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने संघर्ष को जिम्मेदार तरीके से खत्म करने, हमारी सेनाओं को हटाने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है कि अफगानिस्तान फिर कभी आतंकवादियों के लिए पनाहगाह न बने और उससे अमेरिका या उसके किसी भी सहयोगी को खतरा न पहुंचे।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन दुनियाभर में अपने साझेदारों के साथ परामर्श कर और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम की सलाह के साथ यह फैसला लेना चाहते हैं।

साकी ने कहा, ‘‘उन्होंने सार्वजनिक तौर पर साफ कहा है, मुझे लगता है कि एक मई तक अपनी सेना को वापस बुलाना चुनौतीपूर्ण है लेकिन आप निश्चित ही समयावधि बढ़ाने को लेकर उनसे कुछ सुनेंगे।’’

एक अलग संवाददाता सम्मेलन में विदेश विभाग की प्रधान उप प्रवक्ता जलीना पोर्टर ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका के विशेष दूत जलमी खलीलजाद क्षेत्र में शांति स्थापित करने की प्रक्रिया तेज करने के लिए अफगान नेताओं के साथ बैठकें जारी रखने के वास्ते अभी काबुल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH