लाइव न्यूज़ :

बाइडन, हैरिस और ट्रंप ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: November 14, 2020 23:35 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 नवंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन, नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

बाइडन ने ट्वीट किया, " लाखों हिंदू जैन, सिख और बौद्ध प्रकाश पर्व मना रहे हैं। मैं और मेरी पत्नी जिल बाइडन दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। आपका नया साल उम्मीदों, खुशियों और समृद्धि से भरा हो। (नया) साल मुबारक। "

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक दीया जलाते हुए अपनी तस्वीर साझा की और फोटो के साथ लिखा, ' दिवाली की बधाई'।

अमेरिका की पहली नवनिर्वाचित भारतवंशी और अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति हैरिस ने दिवाली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

हैरिस ने ट्वीट, '' दिवाली और साल मुबारक। डगलस एमहॉफ (हैरिस के पति) और मैं दुनिया भर में लोगों को सुरक्षित, स्वस्थ और आनंदपूर्ण नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं।''

इससे पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

यूरोप और पश्चिम एशिया के सात देशों की यात्रा कर रहे पोम्पिओ ने कहा, '' अंधकार पर प्रकाश की जीत के उपलक्ष्य में मनाई जाने वाली दिवाली की सबको शुभकामनाएं। आपका पर्व खुशियों से भरा हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल