लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के लिए वाशिंगटन डीसी पहुंचे बाइडन

By भाषा | Updated: January 20, 2021 09:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 जनवरी करीब चार साल अपने गृहनगर डेलावेयर में बिताने के बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले एकता के संदेश के साथ वाशिंगटन डीसी पहुंच गये हैं। वह बुधवार को देश के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। बतौर राष्ट्रपति बाइडन के सामने कई चुनौतियां होंगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने डेलावेयर से वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘‘आपका अगला राष्ट्रपति और कमांडर इन चीफ होने पर मुझे गर्व है। मैं हमेशा डेलावेयर का गौरवान्वित पुत्र रहूंगा।’’

बाइडन 1973 में डेलावेयर से सबसे युवा सीनेटर के तौर पर निर्वाचित हुए थे। वह सार्वजनिक जीवन में करीब पांच दशक बिता चुके हैं।

बाइडन (78) ने कहा, ‘‘मेरा परिवार और मैं वाशिंगटन के लिए रवाना हो रहे हैं। हमलोग उस सौम्य महिला से भी मिलेंगे जो देश की उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी।’’

कमला हैरिस (56) देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी। वह पहली भारतवंशी हैं, जो अमेरिका के दूसरे सबसे ताकतवर पद पर होंगी।

अपने संक्षिप्त भाषण में बाइडन थोड़े भावुक भी हुए। उन्होंने कहा, ‘‘यह भावुक क्षण है। वाशिंगटन की यात्रा यहां से शुरू होती है।’’

बाइडन ने कहा कि 12 साल पहले बराक ओबामा (अश्वेत) ने उपराष्ट्रपति के तौर पर मेरा अभिवादन किया था और अब मैं बतौर राष्ट्रपति दक्षिण एशिया मूल की अश्वेत महिला (कमला हैरिस) का उपराष्ट्रपति के तौर पर अभिवादन करूंगा।’’

बाइडन के साथ उनकी पत्नी जिल बाइडन और परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर