लाइव न्यूज़ :

Beirut fire:बेरूत बंदरगाह पर गोदाम में लगी भीषण आग, लोगों में दहशत, एक माह पहले ही 200 लोग मारे गए थे

By भाषा | Updated: September 10, 2020 21:37 IST

बृहस्पतिवार को लगी आग का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बंदरगाह में लगी आग से दोपहर में धुआं उठा और जमीन पर लपटें दिखाई पड़ रही थीं। लेबनानी सेना ने कहा कि आग गोदाम में लगी है जहां तेल और टायर रखे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है और इस अभियान में सेना के हेलीकाप्टरों की मदद ली जा रही है। पिछले महीने ही यहां एक बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें लगभग 200 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हो गए थे।स्टेशनों का कहना है कि बंदरगाह के नजदीक जिन कंपनियों के कार्यालय हैं उनके कर्मचारियों को क्षेत्र से बाहर जाने को कह दिया गया है।

बेरूतः बेरूत बंदरगाह पर बृहस्पतिवार को आग लग गई जिससे निवासियों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। पिछले महीने ही यहां एक बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें लगभग 200 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हो गए थे।

बृहस्पतिवार को लगी आग का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बंदरगाह में लगी आग से दोपहर में धुआं उठा और जमीन पर लपटें दिखाई पड़ रही थीं। लेबनानी सेना ने कहा कि आग गोदाम में लगी है जहां तेल और टायर रखे हैं। सेना ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है और इस अभियान में सेना के हेलीकाप्टरों की मदद ली जा रही है। स्थानीय टीवी स्टेशनों का कहना है कि बंदरगाह के नजदीक जिन कंपनियों के कार्यालय हैं उनके कर्मचारियों को क्षेत्र से बाहर जाने को कह दिया गया है।

बंदरगाह के पास से गुजरने वाली मुख्य सड़क को सेना ने बंद कर दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि आग गोदाम में लगी है जहां टायर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बंदरगाह पर काम करने वाले कर्मचारियों को डर के मारे भागते हुए देखा जा सकता है।

आग की घटना से घबराए लोगों ने एक-दूसरे को कॉल करके और संदेश भेजकर नए खतरे को लेकर आगाह किया क्योंकि वे अब तक पिछले महीने हुए जबरदस्त धमाके की दहशत से उबर नहीं पाए हैं। स्थानीय टीवी चैनलों के मुताबिक, बंदगाह के पास स्थित कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को इलाका छोड़ने को कहा।

घबराए लोग अपने घरों में छुप गए जबकि बाकी लोग सारे काम छोड़कर अपने घरों को भागे। बेरूत में इस तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं कि बृहस्पतिवार को लगी आग साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास हो सकता है।

बंदरगाह के निदेशक बसेम अल-कैसी ने वाइस ऑफ लेबनान रेडियो से कहा कि आग उस गोदाम से शुरू हुई जहां खाना बनाने वाले तेल के ड्रम रखे हुए थे और बाद में यह पास रखे टायरों तक पहुंच गई। उन्होंने कहा, '' फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि गर्मी अथवा किसी अन्य गलती के कारण आग लगी।'' 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रअमेरिकाफ़्रांसजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल