लाइव न्यूज़ :

सफल निवेशक होने के साथ मोदी विरोध के लिए चर्चित हैं जॉर्ज सोरोस, 2020 में नरेंद्र मोदी पर 'हिंदू राष्ट्रवादी राज्य' का निर्माण करने का लगाया था आरोप, जानें

By भाषा | Published: February 18, 2023 12:09 PM

सोरोस चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी आलोचक रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में भी दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि राष्ट्रवाद आगे बढ़ रहा है और भारत में "सबसे बड़ा झटका" देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 8.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ वाले सोरोस 'ओपन सोसाइटी फ़ाउंडेशंस' के संस्थापक हैं।सोरोस का नाम 1997 के दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के वित्तीय संकट से भी जोड़ा गया।सोरोस पर रसूख का राजनीति को आकार देने,  सत्ता परिवर्तन को वित्तपोषित करने का आरोप लगता रहा है।

नयी दिल्लीः अडानी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे जॉर्ज सोरोस हंगरी मूल के अमेरिकी फाइनेंसर एवं परोपकारी उद्यमी हैं। एक निवेशक के तौर पर मिली सफलता ने उन्हें दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बना दिया। इसके साथ ही उनकी पहचान उदार सामाजिक उद्देश्यों के एक सशक्त एवं असरदार समर्थक के रूप में भी है। अरबपति सोरोस ने गुरुवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा था कि गौतम अडानी के कारोबारी साम्राज्य में जारी उठापटक सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पकड़ को कमजोर कर सकती है। उनके इस बयान को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारतीय लोकतंत्र पर हमले के रूप पेश किया है।

करीब 8.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ वाले सोरोस 'ओपन सोसाइटी फाउंडेशंस' के संस्थापक हैं

करीब 8.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ वाले सोरोस 'ओपन सोसाइटी फ़ाउंडेशंस' के संस्थापक हैं। यह संस्था लोकतंत्र, पारदर्शिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाले समूहों और व्यक्तियों को अनुदान देती है। वर्ष 1930 में हंगरी के बुडापेस्ट में एक समृद्ध यहूदी परिवार में जन्मे सोरोस का शुरुआती जीवन 1944 में नाजियों के आगमन से बुरी तरह प्रभावित हुआ। परिवार अलग हो गया और नाजी शिविरों में भेजे जाने से बचने के लिए उसने फर्जी कागजात का सहारा लिया। उसी समय परिवार के सदस्यों ने अपने उपनाम को 'श्वार्ज' से बदलकर 'सोरोस' कर दिया ताकि यहूदी पहचान उजागर न हो। फिर वर्ष 1947 में वे लंदन चले गए।

एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका के मुताबिक, सोरोस ने रेलवे कुली एवं वेटर के रूप में भी काम किया और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स तक पहुंच गए। वहां पर उन्होंने कार्ल पॉपर के मार्गदर्शन में दर्शनशास्त्र का अध्ययन किया लेकिन उनका मन दर्शन में नहीं लगा। उनका रुझान निवेश बैंकिंग की तरफ हुआ और वह लंदन स्थित मर्चेंट बैंक 'सिंगर एंड फ्रीडलैंडर' के साथ काम करने लगे। सोरोस वर्ष 1956 में न्यूयॉर्क चले गए जहां उन्होंने यूरोपीय प्रतिभूतियों के विश्लेषक के रूप अपनी छाप छोड़ी।

उन्होंने 1969 में अपने पहले हेज फंड 'डबल ईगल' की शुरुआत की और उसके चार साल बाद 'सोरोस फंड मैनेजमेंट' (बाद में क्वांटम एंडोमेंट फंड) शुरू किया। इस हेज फंड ने उन्हें आगे चलकर अमेरिकी इतिहास के सबसे सफल निवेशकों में से एक बनाया। उन्होंने वर्ष 1992 में ब्रिटिश मुद्रा पाउंड को ‘शॉर्ट’ कर कथित तौर पर एक अरब डॉलर का मुनाफा कमाया था। उस साल सितंबर में पाउंड स्टर्लिंग का अवमूल्यन होने के पहले सोरोस ने उधार पर लिए गए अरबों पाउंड की बिक्री की। इसकी वजह से उन्हें 'बैंक ऑफ इंग्लैंड' को नुकसान पहुंचाने वाला व्यक्ति के रूप में जाना जाने लगा। हालांकि इसके दो साल बाद उन्हें जापानी येन के मुकाबले डॉलर की कमजोर संबंधी आकलन को लेकर करोड़ों डॉलर का नुकसान भी उठाना पड़ा था।

सोरोस का नाम 1997 के दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के वित्तीय संकट से भी जोड़ा गया

सोरोस का नाम 1997 के दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के वित्तीय संकट से भी जोड़ा गया। मलेशिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री महाथिर बिन मोहम्मद ने रिंगिट की गिरावट के लिए सोरोस को ही जिम्मेदार बताया था। दिसंबर 2002 में एक फ्रांसीसी अदालत ने सोरोस को 1988 के एक शेयर सौदे में भेदिया कारोबार की दोषी ठहराते हुए उन पर 22 लाख यूरो का जुर्माना लगाया था। हेज फंड के बारे में नए संघीय नियमों को देखते हुए सोरोस ने जुलाई 2011 में घोषणा की कि क्वांटम एंडोमेंट फंड अब बाहरी निवेशकों के धन का प्रबंधन नहीं करेगा। इसके बजाय यह फंड केवल सोरोस और उनके परिवार की संपत्ति को ही संभालेगा। सोरोस ने अपनी संपत्ति के कुछ हिस्सों का उपयोग करके 1984 में 'ओपन सोसाइटी फाउंडेशन' नाम के एक परोपकारी संगठन की स्थापना की थी। सोरोस ने इस फाउंडेशन के कामकाज के लिए अपनी निजी संपत्ति में से 32 अरब डॉलर का अंशदान दिया था।

सोरोस पर रसूख का राजनीति को आकार देने,  सत्ता परिवर्तन को वित्तपोषित करने का आरोप लगता रहा है

सोरोस पर अपने धन और रसूख का इस्तेमाल राजनीति को आकार देने और सत्ता परिवर्तन को वित्तपोषित करने का आरोप लगता रहा है। उन्होंने वर्ष 2020 में राष्ट्रवाद के प्रसार को रोकने के लिए एक नए विश्वविद्यालय नेटवर्क को एक अरब डॉलर का वित्त देने का वादा किया। सोरोस चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भी आलोचक रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में भी दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि राष्ट्रवाद आगे बढ़ रहा है और भारत में "सबसे बड़ा झटका" देखा जा रहा है।

सोरोस ने कहा था- नरेंद्र मोदी एक हिंदू राष्ट्रवादी राज्य का निर्माण कर रहे हैं

उस समय सोरोस ने कहा था, "सबसे बड़ा और सबसे भयावह आघात भारत में लगा जहां लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नरेंद्र मोदी एक हिंदू राष्ट्रवादी राज्य का निर्माण कर रहे हैं, एक अर्ध-स्वायत्त मुस्लिम क्षेत्र कश्मीर पर बंदिशें लगा रहे हैं और लाखों मुसलमानों को नागरिकता से वंचित करने की धमकी भी दी जा रही है।" अपने इस रुख को कायम रखते हुए सोरोस ने बृहस्पतिवार को भी कहा कि मोदी को अडानी समूह पर लगे आरोपों के बारे में विदेशी निवेशकों और संसद के सवालों के जवाब देने होंगे। हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में अडानी समूह पर धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए गए थे। उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार उठापटक जारी है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFact Check: भ्रामक है ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बज रहे राष्ट्रगान के बीच पीएम मोदी के बैठने वाला वीडियो, जानें सच्चाई

भारतAndhra Pradesh Cabinet portfolios: पवन कल्याण को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास, अनिता वंगलपुडी गृह मंत्री होंगी, सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने विभाग बांटे

विश्वफ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक से मिले पीएम मोदी, वीडियो और तस्वीरें वायरल

भारतWB Assembly byelection 2024: चार विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान, इन प्रत्याशियों पर ममता बनर्जी ने खेला दांव, देखें लिस्ट

भारतModi 3.0 Cabinet: 72 सदस्यीय मंत्रिमंडल में शीर्ष स्तर पर कोई बदलाव नहीं, विरोधी मोदी को तानाशाह या लोकतंत्र विरोधी की उपाधि देते रहे..., लेकिन

विश्व अधिक खबरें

विश्वTaiwan- China: चीन के सामने कैसे टिक पाएगा ताइवान?

विश्वपाकिस्तानी नेता ने की भारत की सराहना, संसद में पूछा -'हम भारत की तरह निष्पक्ष चुनाव क्यों नहीं करा सके', देखें वीडियो

विश्वG7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली पहुंचे पीएम मोदी; विश्व नेताओं के साथ आयोजित की गईं कई द्विपक्षीय बैठकें

विश्वVIDEO: इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ ऋषि सुनक का अजीबोगरीब गले मिलने और किस करने का वीडियो हुआ वायरल

विश्वPakistan Parliament: भारत का फैन बना पाकिस्तान, संसद में पाकिस्तानी नेता ने कहा, 'हम उनके जैसे क्यों नहीं कर सकते'