लाइव न्यूज़ :

बीबीसी ने शिकायत के बाद भारत के ‘अधूरे’ मानचित्र के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:00 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 19 जनवरी बीबीसी ने भारत के गलत मानचित्र के इस्तेमाल पर मंगलवार को माफी मांगी और इसे ठीक किया। मानचित्र में पूरे जम्मू-कश्मीर की सीमाएं गायब थीं जिसके बाद लेबर पार्टी के सांसद वीरेन्द्र शर्मा ने औपचारिक रूप से बीबीसी को पत्र लिखा।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के बारे में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के कार्यक्रम ‘अमेरिकी चुनाव 2020 : दुनिया भर के देश जो बाइडन से क्या चाहते हैं’ में भारत के मानचित्र को अधूरा दिखाया गया जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को नहीं दिखाया गया।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के महानिदेशक टीम डेवी को लिखे पत्र में शर्मा ने इसे ‘‘काफी अपमानजनक’’ करार दिया और इसमें जिन संपादकीय दिशानिर्देशों का पालन किया गया था उन पर जवाब मांगा। वह इंडो-ब्रिटिश ऑल पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं।

सोमवार को जारी पत्र में लिखा गया है, ‘‘इस मानचित्र में अधूरा भारत दिखाया गया है, इसमें जम्मू-कश्मीर नहीं है जो भारत का अभिन्न हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर को भारतीय के तौर पर नहीं दिखाया जाना यहां ब्रिटेन में रह रहे लाखों भारतीय और भारत का घोर अपमान है।’’

इसमें बीबीसी से इस ग्राफिक को वापस लेने और इसे सही भौगोलिक सीमाओं के साथ दिखाने तथा भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए कदम उठाने को कहा गया।

उनके पत्र के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर लोगों ने अपनी भावनाएं जाहिर करनी शुरू कर दीं और भारतीय समुदाय के लोगों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की।

बीबीसी ने माफी मांगी और ऑनलाइन ब्रॉडकास्ट में भारत के मानचित्र को सही किया जिसमें जम्मू-कश्मीर की सीमाएं ब्रिटेन में समाचार चैनलों द्वारा दिखाए जाने वाले मानक प्रारूप में दिखाई गईं।

बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लंदन से हमने भारत का एक मानचित्र गलत तरीके से ऑनलाइन दिखाया और यह बीबीसी समाचार द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मानक मानचित्र नहीं है। इसे अब ठीक कर दिया गया है। हम माफी मांगते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?