लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र बना बारबाडोस

By भाषा | Updated: November 30, 2021 13:37 IST

Open in App

सान जुआन, 30 नवंबर (एपी) बारबाडोस अपने औपनिवेशिक अतीत के एक अन्य अवशेष, ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वीतीय के प्रति वफादारी के रस्मी संकल्प का परित्याग कर मंगलवार को आधिकारिक तौर पर एक गणतंत्र बन गया है।

बारबाडोस के एक गणतंत्र में तब्दील होने के अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत सोमवार देर रात में हुई जिसमें ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स सहित कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस समारोह का आयोजन उस लोकप्रिय चौक पर हुआ जहां पिछले साल एक ब्रिटिश लॉर्ड की प्रतिमा हटायी गई थी।

इस अवसर पर रात में जमकर आतिशबाजी की गई। पूरे द्वीप में स्क्रीन लगाई गई थी ताकि लोग उस घटना को देख सकें जिसमें कई कलाकारों के साथ एक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इसे ऑनलाइन भी प्रसारित किया गया, जिससे अमेरिका, कनाडा और उसके बाहर रहने वाले बोरबाडोस के नागरिकों ने उत्साह में संदेश पोस्ट किये।

एक दर्शक ने लिखा, ‘‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’’

गणतंत्र बनने का अभियान दो दशक से भी अधिक समय पहले शुरू हुआ था और इसका समापन द्वीप की संसद द्वारा पिछले महीने दो-तिहाई बहुमत से अपना पहला राष्ट्रपति चुने जाने के साथ हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा