लाइव न्यूज़ :

दुबई में जूनियर को कमरे में बुलाया और मारा थप्पड़?, बांग्लादेश कप्तान निगार सुल्ताना जोटी पर गंभीर आरोप?, तेज गेंदबाज जहांआरा ने कहा-यह कोई नई बात नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 5, 2025 14:46 IST

Bangladesh women's team: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आरोपों को तुरंत खारिज कर दिया। बीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘बीसीबी इन आरोपों का स्पष्ट तौर पर और दृढ़ता से खंडन करता है, जो निराधार, मनगढ़ंत और सच्चाई से परे हैं।‘‘ 

Open in App
ठळक मुद्देकप्तान, कुछ साथियों, कोचिंग स्टाफ और टीम प्रबंधन पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। खिलाड़ियों ने मुझे बताया कि माफी मांगने पर भी उनकी पिटाई की जाती थी। एक जूनियर को कमरे में बुलाया और उसे थप्पड़ मार दिया।

ढाकाः बांग्लादेश की महिला टीम से बाहर चल रही तेज गेंदबाज जहांआरा आलम ने आरोप लगाया है कि कप्तान निगार सुल्ताना जोटी जूनियर क्रिकेटरों की पिटाई करती हैं। देश के क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि इस आरोप को निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खारिज कर दिया है। बांग्लादेश के दैनिक अखबार 'कलेर कांथो' को दिए साक्षात्कार में आलम ने भारत और श्रीलंका में हुए महिला वनडे विश्व कप में टीम के सातवें स्थान पर रहने के बाद मौजूदा कप्तान, कुछ साथियों, कोचिंग स्टाफ और टीम प्रबंधन पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। आलम ने कहा, ‘‘यह कोई नई बात नहीं है।

जोटी जूनियर खिलाड़ियों को बहुत पीटती है। यहां तक कि विश्व कप के दौरान भी जूनियर खिलाड़ियों ने मुझे बताया कि माफी मांगने पर भी उनकी पिटाई की जाती थी। मुझे कुछ खिलाड़ियों ने बताया कि कल उनकी पिटाई हुई थी। यहां तक कि दुबई दौरे के दौरान भी, उसने एक जूनियर को कमरे में बुलाया और उसे थप्पड़ मार दिया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि टीम के अंदर माहौल बहुत खराब है और इसीलिए उन्हें मानसिक स्वास्थ्य कारण से ब्रेक लेना पड़ा था। आलम ने कहा, ‘‘मैं अकेली नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में हर कोई कमोबेश पीड़ित है। हर किसी की पीड़ा अलग है। टीम में केवल एक या दो खिलाड़ियों को ही अच्छी सुविधा मिलती हैं।’’

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आरोपों को तुरंत खारिज कर दिया। बीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘‘बीसीबी इन आरोपों का स्पष्ट तौर पर और दृढ़ता से खंडन करता है, जो निराधार, मनगढ़ंत और सच्चाई से परे हैं।‘‘ 

टॅग्स :बांग्लादेश क्रिकेट टीमदुबईबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?