लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने असम के नए मुख्यमंत्री सरमा को बधाई दी

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:16 IST

Open in App

ढाका, 14 मई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिमंत बिस्व सरमा को असम का नया मुख्यमंत्री बनने पर शुक्रवार को बधाई दी।

उन्होंने राज्य को पड़ोसी देश के विकास से भी लाभ प्राप्त करने का न्योता दिया।

सरमा ने सोमवार को असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ बांग्लादेश-भारत के बीच गहरे और विविधतापूर्ण संबंधों के मद्देनजर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारतीय राज्य असम को पड़ोसी देश के विकास से लाभ लेने का न्योता दिया। इसके साथ ही उन्होंने हिमंत बिस्व सरमा को असम का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और इस बहुलतावादी राज्य के सफल नेतृत्व की कामना की।’’

इसके जवाब में सरमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री हसीना की शुभकामनाओं को महत्व देते हैं।

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘असम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि को बढ़ाने को प्रतिबद्ध है जिन्होंने हाल में बांग्लादेश में कहा था कि ‘ भारत और बांग्लादेश को आगे बढ़ने दें’। हम साझा तौर पर आगे बढ़ना जारी रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना