लाइव न्यूज़ :

शेख हसीना का विमान भारत से हुआ रवाना, वापस बांग्लादेश लौटा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत में...

By आकाश चौरसिया | Updated: August 6, 2024 12:02 IST

Bangladesh News: शेख हसीना का विमान भारत के गाजियाबाद से रवाना हो गया है, हालांकि इस बीच जो जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक पता चला है कि वो लंदन या फिनलैंड रवाना हो सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का विमान भारत से रवाना हो चुका हैमाना जा रहा है कि उनका विमान ही सिर्फ उड़ा फिलहाल, शेख हसीना भारत में ही हैं

Bangladesh News:  सामने आ रही खबरों के मुताबिक बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का विमान भारत के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस से रवाना हो चुका है। लेकिन, इस बीच किसी को कुछ पता नहीं किस ओर जा रहा है। गौरतलब है कि भारत स्थित दैनिक भास्कर और इंडिया टीवी  मीडिया की ओर से बताया जा रहा है कि वो या लंदन या फिर फिनलैंड पहुंच सकती हैं।

प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ते ही वहां के माहौल बिगड़ गए हैं और जगह-जगह तोड़फोड़ शेख हसीना की आवामी पार्टी के दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा बांग्लादेश को आजाद कराने वाले वहां के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति भी तोड़ दी गई।      

दूसरी ओर सेना ने देश की कमान अपने हाथों में ले ली है, इस बीच अंतरिम सरकार के गठन का आदेश राष्ट्रपति ने दिया है और मुख्य विपक्षी पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया को रिहा करने के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ राष्ट्रपति ने संसद भंग करने के आदेश दे दिए हैं। अंतरिम सरकार में नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस को मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।  

भारी विरोध प्रदर्शन के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह ढाका से अगरतला के रास्ते गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में आ गईं।। उनका C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सोमवार शाम 6 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा था। 

राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शेख हसीना के आते ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उनसे मुलाकात की थी। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि शेख हसीना जब तक लंदन नहीं जा रही हैं। वह यहीं रुकेंगी।

टॅग्स :शेख हसीनाबांग्लादेशगाजियाबादनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल