लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश की संसद ने कामकाजी लोगों के बीच विवाह पर प्रतिबंध संबंधी सांसद के प्रस्ताव को खारिज किया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 21:59 IST

Open in App

बांग्लादेश की संसद ने शनिवार को एक निर्दलीय सांसद के उस अजीबोगरीब प्रस्ताव पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसने देश में बेरोजगारी के मुद्दे को हल करने के लिए कामकाजी लोगों के बीच विवाह पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। सांसद रजौल करीम ने यह भी तर्क दिया कि कामकाजी जोड़ों के बच्चों को अक्सर घरेलू सहायिकाओं द्वारा दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता था। करीम ने कहा, ‘‘नौकरी करने वाले पुरुष कामकाजी महिलाओं से शादी करना चाहते हैं, वैसे ही नौकरी करने वाली महिलाएं भी नौकरी पेशे में व्यस्त पुरुषों से शादी करना चाहती हैं।.. अगर यह सिलसिला जारी रहा तो आप देश में बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर सकते।’’ इस प्रस्ताव पर सदन में कई सदस्यों ने ठहाका लगाया और उनके कई सहयोगियों ने उनका उपहास भी किया। कानून मंत्री अनीसुल हक ने प्रस्ताव को ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ की अभिव्यक्ति बताया। मंत्री ने कहा, ‘‘अगर मैं प्रस्ताव को स्वीकार कर लेता हूं तो मैं सदन से दो कदम दूर नहीं जा सकता... यह असंवैधानिक है।’’ हक ने कहा कि खुद एक जनप्रतिनिधि होने के नाते वह इस तरह के अजीबोगरीब प्रस्ताव को स्वीकार कर अपने करियर को खतरे में नहीं डाल सकते। मंत्री ने कहा, ‘‘क्योंकि हमें बोलने की आजादी है, वह (करीम) जो चाहें कह सकते हैं और वह उस आजादी का फायदा उठा रहे हैं।’’ करीब वर्ष 2018 में पहली बार उत्तरपश्चिम बोगरा जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने थे। उन्हें पिछले साल बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के लिए नारीवादी अभियानों को दोषी ठहराने के लिए भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वह उसी वर्ष अपने फेसबुक अकाउंट पर एक हाथ में पिस्तौल पकड़े हुए एक प्रोफाइल तस्वीर पोस्ट करके मीडिया की सुर्खियों में छा गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

भारतIncome Tax Rules: 1 अप्रैल से घर खरीदना होगा आसान, 20 लाख से कम की प्रॉपर्टी के लिए पैन कार्ड की झंझट खत्म

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतDDA Housing Scheme: सस्ते फ्लैट का शानदार मौका, बुकिंग 25% छूट के साथ शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका

भारतDDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना होगा पूरा, DDA दे रहा 10 लाख में घर; ऐसे करें अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल