लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को हुई छह महीने की जेल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 2, 2024 15:18 IST

मोहम्मद यूनुस और उनके ग्रामीण बैंक को वर्ष 2006 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की अदालत ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को सुनाई जेल की सजा मोहम्मद यूनुस को कोर्ट द्वारा यह सजा श्रम कानूनों के उल्लंघन के लिए सुनाई गई हैमोहम्मद यूनुस और उनके ग्रामीण बैंक को अर्थशास्त्र के लिए साल 2006 में नोबल मिला था

ढाका: बांग्लादेश की एक अदालत ने सोमवार को नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को श्रम कानूनों के उल्लंघन के लिए छह महीने कारावास की सजा सुनायी है। सजा सुनाए जाने के बाद मोहम्मद यूनुस के समर्थकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया हा और कोर्ट के जरिये जेल की सजा सुनायी गई है।

मोहम्मद यूनुस और उनके ग्रामीण बैंक को अर्थशास्त्र के लिए वर्ष 2006 में स्वीडेन के नोबेल पुरस्कार से संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया था।

मोहम्मद यूनुस एवं उनके तीन सहयोगियों को अदालत ने सजा सुनायी है। मुकदमे के दौरान चारों को अदालत ने जमानत दी गयी थी। मोहम्मद यूनुस एवं उनके साथियों ने ग्रामीण टेलीकॉम नामक कंपनी की स्थापना की थी और कंपनी के श्रमिक कल्याण फंड में कानूनन जमा की जाने वाली राशि नहीं जमा की थी।

मोहम्मद यूनुस ने अदालत का फैसला आने के बाद एक बयान जारी कर के कहा कि उनके सभी नियम-कानून को ताक पर रखकर उन्हें सजा सुनायी गयी है।

मोहम्मद यूनुस ने अदालत के फैसले को अन्याय बताते हुए बांग्लादेश की जनता से उसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। जेल की सजा सुनाये जाने के बाद मोहम्मद यूनुस ने कहा कि वो हमेशा लोकतंत्र और मानवाधिकार के हक में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेंगे।

वहीं मोहम्मद यूनुस के वकील अब्दुल्लाह अल मामून ने बीबीसी न्यूज से बात करते हुए कहा कि अदालत की ओर से दी गई यह सजा यूनुस की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए दी गई है। वकील मामून ने कहा कि वो इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

टॅग्स :बांग्लादेशनोबेल पुरस्कारक्राइमDhaka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल