लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में जातीय समूह के दो गुटों में झड़प, गोलीबारी में छह लोगों की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: July 7, 2020 18:06 IST

उग्रवाद वर्ष 1997 में सरकार के साथ हुए शांति समझौते के बाद खत्म हुआ, लेकिन समूह के कुछ सदस्य इस समझौते से खुश नहीं थे क्योंकि वह जातीय समूह के लिए और अधिक राजनीति आजादी चाहते थे। अधिकारी ने बताया कि बंदरबन राजधानी ढाका से 387 किलोमीटर दक्षिण पूर्व स्थित है और इलाके में करीब एक दर्जन जातियां रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर बांग्लादेश की सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से लड़ाई की।प्रत्येक जाति की अपनी भाषा, पहनावा और अनुष्ठान है। हुसैन ने कहा कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। कुछ समूह कथित रूप से अवैध गतिविधियों जैसे मादक पदार्थों की तस्करी और फिरौती के लिए अपहरण में शामिल हैं।

ढाकाः बांग्लादेश के दक्षिण पूर्व में पहाड़ी इलाके पर कब्जे को लेकर जातीय समूह के दो गुटों के बीच मंगलवार को हुई झड़प और गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इस इलाके में सशस्त्र गिरोह भी सक्रिय हैं। पुलिस अधिकारी मुबस्सर हुसैन ने बताया कि झड़प ‘प्रबत्य चट्टोग्राम जन संघटी समिति’ और उसके सुधारवादी धड़े के बीच हुई। दोनों ही गुटों का बंदरबन जिले की चकमा जनजाति पर दबदबा है।

उन्होंने कहा कि सभी मौतें सुधारवादी गुट के सदस्यों की है। उल्लेखनीय है कि इस समूह के उग्रवादियों ने दशकों तक चट्टगांव पहाड़ी क्षेत्र में और अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर बांग्लादेश की सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से लड़ाई की।

उग्रवाद वर्ष 1997 में सरकार के साथ हुए शांति समझौते के बाद खत्म हुआ, लेकिन समूह के कुछ सदस्य इस समझौते से खुश नहीं थे क्योंकि वह जातीय समूह के लिए और अधिक राजनीति आजादी चाहते थे। अधिकारी ने बताया कि बंदरबन राजधानी ढाका से 387 किलोमीटर दक्षिण पूर्व स्थित है और इलाके में करीब एक दर्जन जातियां रहती हैं।

प्रत्येक जाति की अपनी भाषा, पहनावा और अनुष्ठान है। हुसैन ने कहा कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस इलाके में इस तरह से हमले सामान्य है क्योंकि कुछ समूह कथित रूप से अवैध गतिविधियों जैसे मादक पदार्थों की तस्करी और फिरौती के लिए अपहरण में शामिल हैं।

बांग्लादेश में रिकॉर्ड 3288 नए मरीज, मृतकों की संख्या दो हजार के करीब

बांग्लादेश में कोरोना वायरस के 3288 नए मरीज सामने आए हैं। देश में करीब 1.60 लाख मामले आए हैं, जबकि मृतकों की संख्या करीब दो हजार है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशासन) डॉ नसीमा सुल्ताना ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 29 लोगों की मौत हुई है।

जॉन होपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण के मामलों के मुताबिक, बांग्लादेश दुनिया का 18वां सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है। दुनिया भर में 5.2 लाख लोगों की मौत हो गई है और 1.1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले और मौतें अमेरिका में हुई हैं।

द डेली स्टार की खबर के मुताबिक, बांग्लादेश में कुल मामले 1,59,679 है। पिछले 24 घंटे में 3288 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में 2,673 मरीज ठीक हुए हैं। महानिदेशालय ने बताया कि कुल 70,721 मरीज ठीक हो चुके हैं और ठीक होने की दर 44.29 फीसदी है। डॉ सुल्ताना ने बताया कि अबतक कुल 832074 जांच की चुकी हैं।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनापाकिस्तानदिल्लीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला