लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश चुनाव 2026ः जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन पर नाखुश छात्र संगठन?, 8 दिन में नेशनल सिटिजन पार्टी के 13 नेताओं का इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 14:35 IST

Bangladesh Elections feb 2026: रिपोर्ट के अनुसार, इस्तीफा देने वाले अन्य नेताओं में आजाद खान भासानी, आरिफ सोहेल, खालिद सैफुल्लाह, मुश्फिक उस सालीहिन, खान मोहम्मद मुरसलीन, फरहाद आलम भुइयां, अल अमीन अहमद टुटुल, आसिफ मुस्तफा जमाल, मीर हबीब अल मंजूर और वाहिदुज्जमां शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ढाका के नेशनल प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एनसीपी के साथ गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी।संयुक्त संयोजक व ढाका-17 सीट से उम्मीदवार ताजनुवा जबीन इस्तीफा दे चुके हैं। गठबंधन को लेकर एक ज्ञापन पार्टी संयोजक नाहिद इस्लाम को भेजा है।

ढाकाः बांग्लादेश में फरवरी में होने वाले चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन को लेकर पिछले आठ दिन में छात्रों के नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के 13 केंद्रीय नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वेब पोर्टल ‘द बिजनेस स्टैंडर्ड’ ने शनिवार को खबर दी कि जमात के साथ गठबंधन के अलावा, इन नेताओं ने एनसीपी के खिलाफ कई आरोप भी लगाए हैं, जिनमें निर्णय लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और राजनीतिक समझौते शामिल हैं। खबर के अनुसार, आपत्तियों के बावजूद जमात के प्रमुख शफीकुर रहमान ने पिछले सप्ताह ढाका के नेशनल प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एनसीपी के साथ गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी।

गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले ही एनसीपी के 30 केंद्रीय नेताओं ने पार्टी संयोजक नाहिद इस्लाम को एक ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित समझौते पर आपत्ति जताई थी। ज्ञापन पर पहले हस्ताक्षरकर्ता और एनसीपी के संयुक्त सदस्य-सचिव मुश्फिक उस सालीहिन ने उस समय पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने “जुलाई विद्रोह’’ की जवाबदेही और पार्टी के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए, संभावित गठबंधन को लेकर एक ज्ञापन पार्टी संयोजक नाहिद इस्लाम को भेजा है।

खबर में कहा गया है कि 25 दिसंबर के बाद से एनसीपी के संयुक्त सदस्य-सचिव और चटगांव-16 से पार्टी के उम्मीदवार मीर अरशदुल हक, संयुक्त सदस्य सचिव तसनीम जारा और संयुक्त संयोजक व ढाका-17 सीट से उम्मीदवार ताजनुवा जबीन इस्तीफा दे चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस्तीफा देने वाले अन्य नेताओं में आजाद खान भासानी, आरिफ सोहेल, खालिद सैफुल्लाह, मुश्फिक उस सालीहिन, खान मोहम्मद मुरसलीन, फरहाद आलम भुइयां, अल अमीन अहमद टुटुल, आसिफ मुस्तफा जमाल, मीर हबीब अल मंजूर और वाहिदुज्जमां शामिल हैं।

टॅग्स :बांग्लादेशचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा