लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश आम चुनाव: मतदान के दौरान हिंसा में 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2018 17:05 IST

एक ओर जहां हसीना चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर जेल में बंद उनकी चिर प्रतिद्वंदी खालिदा जिया का भविष्य अधर में लटका नजर आता है। सूचनाओं के मुताबिक, जिया आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हैं।

Open in App

अनीसुर रहमान

ढाका, 30 दिसंबर (एएफपी) बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार की सुबह मतदान शुरू होने के बाद हुई चुनावी हिंसा में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है।

सत्तारूढ़ अवामी लीग और विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी दोनों ही एक-दूसरे के समर्थकों और उम्मीदवारों पर हमले का आरोप लगा रहे हैं।

सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद राजधानी में ढाका सिटी सेन्टर कॉलेज में सबसे पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वोट डाला। हसीना के रिश्तेदार एवं पार्टी सांसद फजले नूर तापस इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

वोट डालने के बाद हसीना ने कहा, ‘‘मुझे हमेशा चुनाव में हमारी जीत का यकीन रहता है... मुझे अपने लोगों पर यकीन है और मुझे पता है कि वे हमें चुनेंगे ताकि उन्हें बेहतर भविष्य मिल सके।’’ 

एक ओर जहां हसीना चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर जेल में बंद उनकी चिर प्रतिद्वंदी खालिदा जिया का भविष्य अधर में लटका नजर आता है। सूचनाओं के मुताबिक, जिया आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हैं।

बांग्लादेश में सभी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार के लिए मतदान केन्द्र बना दिया गया है। लोग सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने से पहले ही केन्द्रों पर लाइन में लग गए थे।

इस बीच, देश में विभिन्न जगहों पर हुई चुनावी हिंसा में कम से कम 10 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मीडिया में हालांकि 11 लोगों के मरने की खबर है। चुनावी हिंसा में दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

‘बीडीन्यूज24’ की खबर के अनुसार, देश में रंगमती के कावखाली में सत्तारूढ़ अवामी लीग और विपक्षी बीएनपी समर्थकों के बीच झड़प में जुबो लीग के एक नेता की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए। ‘जुबो लीग’ अवामी लीग की युवा शाखा है।

समाचार पोर्टल के अनुसार, चटगांव में बीएनपी का कार्यकर्ता मारा गया जबकि राजशाही में अवामी लीग के समर्थक की मौत हुई है।

नरसिंहगड़ी-3 संसदीय क्षेत्र में आवामी लीग का एक पोलिंग एजेंट मारा गया है।

डेली स्टार अखबार के मुताबिक, राजशाही-3 के मोहनपुर में बीएनपी के कार्यकर्ता ने हमला कर आवामी लीग के समर्थक की हत्या कर दी। वहीं चांडिना में पुलिस की गोलीबारी में ओकियाफ्रंट का एक समर्थक मारा गया है।

दिनाजपुर-2 में आवामी लीग और बीएनपी समर्थकों के बीच झगड़े में एक मतदाता की मौत हो गई। कॉक्स बाजार-1 में बांग्लादेश छात्र लीग और बीएनपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में लीग के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई।

बोगुरा-4 में बगैल सरकारी प्राथमिक शाला में बीएनपी समर्थकों के साथ हुई झड़प में आवामी लीग के एक समर्थक की मौत हो गई।

नोवाखाली-3 में जमात के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई।

चुनाव के मद्देनजर रविवार को एक महत्वपूर्ण बांग्लादेशी समाचार चैनल ‘जमुना टीवी’ का प्रसारण बंद कर दिया गया।

टीवी स्टेशन के प्रधान संपादक फहीम अहमद ने कहा, ‘‘केबल ऑपरेटरों ने बिना कोई स्पष्टीकरण दिए जमुना टीवी का प्रसारण बंद कर दिया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम कार्यक्रमों का प्रसारण कर रहे हैं, लेकिन ब्लैकआउट की वजह से बांग्लादेश में हमें कोई नहीं देख पा रहा है।’’ 

हजारों सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों सहित छह लाख सुरक्षाकर्मियों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैनात किया गया है। देश में 10.41 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं।

सुरक्षा एजेंसियों से धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है क्योंकि मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि 16 से 26 दिसंबर के बीच शरारती तत्वों ने हिन्दुओं के तीन घरों को जला दिया।

बांग्लादेश के टेलीकॉम नियामक ने रविवार मध्यरात्रि तक मोबाइल 3जी/4जी सेवा बंद करने का आदेश दिया है, ताकि चुनावों के दौरान अशांति फैलाने वाली अफवाहों से बचा जा सके। 1971 में पाकिस्तान से आजादी मिलने के बाद बांग्लादेश में यह 11वां आम चुनाव है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 300 संसदीय सीटों में से 299 सीटों पर चुनाव हो रहा है जिसके लिए 1,848 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए 40,183 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा