लाइव न्यूज़ :

Bangladesh Crisis: पत्नी के सामने ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबुल मियां की पीट कर हत्या?, दोनों आंखें भी फोड़ दीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2025 16:31 IST

Bangladesh Crisis: बाबुल की पत्नी यास्मीन बेगम ने कहा कि ग्रामीणों का अक्षिरनगर हाउसिंग, एक रियल एस्टेट व्यवसाय को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय अपराधी अफसर, अरशद और मोनिर कई दिनों से धमका रहे थे।डंडों और एसएस पाइपों से पीटा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।बीच-बचाव करके अस्पताल ले जाने की कोशिश की, तो रोक दिया।

Bangladesh Crisis: ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता को उसके प्रतिद्वंद्वियों ने उसकी पत्नी के सामने पीटकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। डेली स्टार बांग्लादेश की खबर में कहा गया कि बीएनपी की कुल्ला यूनियन इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबुल मियां की शुक्रवार दोपहर उस समय हत्या कर दी गई जब वह और उनकी पत्नी धामराई उपजिला के अक्षिरनगर हाउसिंग के पास सरसों की कटाई कर रहे थे। बाबुल की पत्नी यास्मीन बेगम ने कहा कि ग्रामीणों का अक्षिरनगर हाउसिंग, एक रियल एस्टेट व्यवसाय को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया, “हालांकि मेरे पति इस मामले में शामिल नहीं थे, लेकिन स्थानीय अपराधी अफसर, अरशद और मोनिर कई दिनों से हम दोनों को धमका रहे थे।” यास्मीन ने कहा, “उन्होंने उसे डंडों और एसएस पाइपों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दीं।

जब मैंने और कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करके उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, तो उन्होंने हमें रोक दिया। उसके बेहोश हो जाने के बाद ही वे वहां से गए।” बाद में बाबुल को सावर इनाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

धमराई पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मोनिरुल इस्लाम ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि बाबुल की हत्या पूर्व विवाद के चलते की गई। अधिकारी ने बताया, “शव को अस्पताल से निकालकर मुर्दाघर भेजने की तैयारी चल रही है।” उन्होंने कहा कि हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यास्मीन ने कहा कि वह इस घटना की तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराएंगी।

टॅग्स :बांग्लादेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल