लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के प्रॉपर्टी डेवलपर पर ब्रिटेन में प्रतिबंध

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:09 IST

Open in App

लंदन, 30 मार्च ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक प्रॉपर्टी डेवलपर पर कंपनी निदेशक के रूप में 13 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि उसकी कंपनी ने ब्रिस्टल शहर में छात्रावास बनाने के लिए निवेशकों द्वारा दिए गए कोष का दुरुपयोग किया।

मामले के अनुसार ग्रोसवेनर प्रॉपर्टी डेवलपमेंट्स के निदेशक संजीव वर्मा ने सहयोगी निदेशक जोनाथन इंग्लैण्ड के साथ मिलकर छात्रावास निर्माण के लिए फरवरी 2017 से जनवरी 2018 के बीच निवेशकों से 77 लाख पाउंड से अधिक की राशि जुटाई, लेकिन कंपनी ने छात्रावास का निर्माण कभी पूरा नहीं किया।

जोनाथन को 12 साल के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।

मामले में ‘इनसॉल्वेंसी सर्विस’ द्वारा की गई जांच में पता चला कि संजीव वर्मा ने निवेशकों के पैसे में से लगभग 13 लाख पाउंड का इस्तेमाल अपनी यात्राओं, उपहारों और डिजाइनर कपड़ों के लिए किया।

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कोष को वर्मा या उसकी कंपनियों के खातों में डाल दिया गया लेकिन सहयोगी निदेशक जोनाथन ने उसे ऐसा करने से रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया।

वर्मा और जोनाथन दोनों पर प्रतिबंध 22 फरवरी 2021 से प्रभावी माने जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?