लाइव न्यूज़ :

आंतकियों के मुख्यालय को कब्जे में लेने पर पाक की सफाई, कहा- बहावलपुर मदरसे का जैश से कोई संबंध नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 25, 2019 08:36 IST

पाकिस्तानी सरकार शनिवार को कुछ स्थानीय पत्रकारों को बहावलपुर स्थित परिसर लेकर गई और दावा किया कि यह सामान्य मदरसा है और इसका जैश ए मोहम्मद से कोई संबंध नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देफवाद चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ एक मदरसा है पाक ने कहा कि भारत दुष्प्रचार कर रहा है कि यह जैश का मुख्यालय है. जैश-ए-मोहम्मद ने ही पुलवामा में आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है.

लाहौर, 24 फरवरी: पाकिस्तान सरकार ने बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को अपने कब्जे में लेने के दावे से पलटते हुए कहा कि इस परिसर का आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है. सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि यह एक मदरसा है और भारत दुष्प्रचार कर रहा है कि यह जैश का मुख्यालय है. जैश-ए-मोहम्मद ने ही पुलवामा में आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है.

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट करके कहा कि पंजाब सरकार ने लाहौर से करीब 400 मीटर दूर बहावलपुर में मदरसा सत्उल साबिर और जामिया-ए-मस्जिद सुबहानअल्ला पर प्रशासनिक नियंत्रण कर लिया है. इसका निर्णय गुरुवार को राष्ट्रीय कार्य योजना के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में लिया गया. यही नहीं, गृह मंत्रालय ने भी गुरुवार को को कहा गया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में किए गए निर्णय के अनुसार जैश के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

दूसरी ओर, पाकिस्तानी सरकार शनिवार को कुछ स्थानीय पत्रकारों को बहावलपुर स्थित परिसर लेकर गई और दावा किया कि यह सामान्य मदरसा है और इसका जैश ए मोहम्मद से कोई संबंध नहीं है. बहावलपुर के उपायुक्त शाहजैब सईद ने भी इस बात से इनकार किया कि मदरसे और मस्जिद का मसूद अजहर से कोई संबंध है. उन्होंने कहा ''यहां करीब 600 छात्र पढ़ रहे हैं और उनमें से किसी का भी प्रतिबंधित संगठन से कोई संबंध नहीं है और न ही कोई किसी आतंकी गतिविधि में लिप्त है.''

संभव है हमारे जाने से पहले उन्हें सिखा-पढ़ा दिया गया हो

सत्उल साबिर मदरसे में गए एक पत्रकार ने कहा, ''हमने कुछ छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की. उन लोगों ने जैश-ए-मोहम्मद और मसूद अजहर के बारे में पूरी तरह अनभिज्ञता जाहिर की. हो सकता है कि हमारे जाने से पहले उन्हें सिखा-पढ़ा दिया गया हो.''

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानमदरसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा