लाइव न्यूज़ :

पढ़ाई के लिए विदेश नहीं जा पा रहे छात्रों की परेशानी से अवगत हैं: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 11, 2021 00:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उन भारतीय छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत है, जो कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए विदेश यात्रा करने में असमर्थ हैं और मंत्रालय संबंधित सरकारों के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर इस मुद्दे को उठा रहा है।

एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं के अनुरूप, मंत्रालय विदेश में रहने वाले भारतीयों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हम प्राथमिकता के आधार पर इस मुद्दे को संबंधित सरकारों के साथ उठाते रहे हैं। हमने कठिनाइयों का सामना कर रहे छात्रों से भी अनुरोध किया है कि वे विदेश मंत्रालय से संपर्क करें।”

अमेरिका से टीके की आपूर्ति पर एक अलग सवाल का जवाब देते हुए बागची ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने घोषणा की है कि वह पहचान किए गए देशों को कोविड-19 टीकों की 2.5 करोड़ खुराक दान करेगा।

उन्होंने कहा, “ तीन जून को, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने फोन कर प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को पुष्टि की कि भारत (टीके) पाने वाले देशों में होगा। हम भारत को दिए जाने वाले टीकों की सटीक मात्रा और प्रकार के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

कोवैक्सीन और स्पूतनिक वी का टीका लगवाने वाले लोगों को विदेश यात्रा करने में परेशानी होने के सवाल पर बागची ने कहा कि भारत बायोटेक और स्पूतनिक वी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से इन टीकों को आपात इस्तेमाल की सूची में शामिल करने का आग्रह किया है और उम्मीद है कि प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। ये दोनों टीके विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूची में शामिल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना