लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सीन को आपात उपयोग की सूची में डालने की मंजूरी से टीकों की उपलब्धता बढ़ी: डब्ल्यूएचओ अधिकारी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:17 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, तीन नवंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके को आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध करने की मंजूरी से टीकों की उपलब्धता बढ़ी है।

डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को कोवैक्सीन को आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध किये जाने की घोषणा की।

डब्ल्यूएचओ की दवा और स्वास्थ्य उत्पादों तक पहुंच के लिए सहायक महानिदेशक डॉ मारियांगेला सिमाओ ने कहा, ‘‘आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध करने से टीकों की उपलब्धता बढ़ गयी है जो महामारी को समाप्त करने के लिए हमारे पास सबसे प्रभावी चिकित्सा साधन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें जीत की घोषणा करने से पहले समस्त आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए दबाव बनाए रखना होगा और जोखिम वाले उन समूहों को प्राथमिकता देनी होगी जो अब भी अपनी पहली खुराक का इंतजार कर रहे हैं।’’

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रस अधानम घेब्रेयेसस ने कहा कि वह यह जानकर खुश हैं कि कोवैक्सीन को आपात उपयोग के लिए सूची में डाले जाने की मंजूरी मिली है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 से लड़ाई के लिए हमारे पास जितने उत्पाद होंगे, बेहतर होगा, लेकिन हमें उन वंचित समूहों को प्राथमिकता देने के लिए दबाव बनाकर रखना चाहिए जो अब भी पहली खुराक का इंतजार कर रहे हैं।’’

कोवैक्सीन के लिए मंजूरी के बाद डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या विश्वनाथन ने ट्वीट किया, ‘‘एक और टीके को डब्ल्यूएचओ के आपात उपयोग की सूची में डालने की मंजूरी मिली। भारत, भारत बायोटेक, आईसीएमआर और भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय को स्वेदशी टीके कोवैक्सीन के सफलतापूर्वक विकास और व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए बधाई।’’

डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को उसके स्वदेश विकसित कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन को आपात उपयोग के लिए सूचीबद्ध किये जाने के लिए बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?