लाइव न्यूज़ :

पर्यटकों के लिए इस दिन से अंतरराष्ट्रीय सीमा खोलेगा ऑस्ट्रेलिया, जानें किन लोगों को देश में मिलेगी एंट्री

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2022 09:57 IST

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने घोषणा की है कि अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए देश की सीमा 21 फरवरी 2022 से खोली जा रही हैं। हालांकि, सरकार द्वारा साफ कहा गया है कि चुनिंदा लोगों को ही देश में एंट्री मिलेगी। ऐसे में जानना जरूरी है कि वो लोग कौन हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया में एंट्री करने को मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया ने मार्च 2020 से केवल ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों और स्थायी निवासियों को अनुमति देने के बाद अपनी सीमा खोली हैपूर्व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निक कोट्सवर्थ का कहना है कि पर्यटकों के लिए सीमा को फिर से खोलने का समय सही है

सिडनी: कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब दो साल बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार देश की सीमा को 21 फरवरी 2022 से पर्यटकों के लिए खोल रही है। हालांकि, उन्हीं पर्यटकों को ऑस्ट्रेलिया आने की अनुमति मिलेगी जिन्होंने डबल वैक्सीनेशन करवाई होगी। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों की डबल वैक्सीनेशन नहीं हुई होगी सरकार उन्हें टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच की तरह देश में एंट्री नहीं देगी। 

पीएम मॉरिसन ने बताई शर्त

इस संबंध में बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा, "शर्त यह है कि ऑस्ट्रेलिया आने के लिए आपका डबल वैक्सीनेशन होना अनिवार्य है। यही नियम है। सभी से इसका पालन करने की अपेक्षा की जाती है।" अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अगर आपको वैक्सीनेशन की दो डोज लग चुकी हैं तो हम ऑस्ट्रेलिया में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और मुझे पता है कि पर्यटन उद्योग इसके लिए उत्सुक होगा।"

ओमीक्रॉन वैरिएंट ऑस्ट्रेलिया में अभी भी मौजूद

पीएम मॉरिसन ने कहा कि कोविड का ओमीक्रॉन वैरिएंट ऑस्ट्रेलिया में अभी भी मौजूद है। उन्होंने ये भी कहा कि जो अंतरराष्ट्रीय पर्यटक कोरोना वैक्सीन का डबल डोज लेकर आ रहे हैं उनसे ऑस्ट्रेलिया में उन लोगों से ज्यादा खतरा नहीं है जो यहां पहले से मौजूद हैं। बता दें कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया अभी भी एक कोविड-शून्य रणनीति का अनुसरण कर रहा है। ऐसे में इस स्टेट से उम्मीद की जाती है कि वह अपने आगमन कैप और 14-दिवसीय क्वारंटाइन नियमों को बनाए रखेगा जो बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को राज्य में प्रवेश करने से रोक सकता है।

मार्च 2020 से बंद हैं देश की सीमा

मालूम हो, ऑस्ट्रेलिया ने मार्च 2020 से केवल ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों और स्थायी निवासियों को अनुमति देने के बाद चरणों में अपनी सीमा खोली है। इसके अलावा नवंबर 2021 में उन स्किल्ड माइग्रेंट्स और स्टूडेंट्स को ही सरकार ने आने की अनुमति दी थीं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की डबल डोज ले रखी थी। वहीं, पूर्व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ निक कोट्सवर्थ का कहना है कि पर्यटकों के लिए सीमा को फिर से खोलने का समय सही है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाCoronaकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल