लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया : इजराइली नागरिक के खिलाफ होगी यौन उत्पीड़न के 70 आरोपों पर सुनवाई

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:21 IST

Open in App

मेलबर्न, 23 सितंबर (एपी) इजराइल से छह साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद प्रत्यर्पण के जरिए लायी गयी एक पूर्व प्रधानाध्यापिका के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के 70 आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई।

मल्का लेईफर (55) ने अदालत में सुनवाई के अंत में सभी आरोपों से इंकार किया। मेलबर्न की मजिस्ट्रेट अदालत में लेईफर के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं या नहीं यह तय करने के लिए सुनवाई हो रही थी।

लेईफर पर आरोप है कि 2004 से 2008 तक मेलबर्न के अदास इजराइल स्कूल में प्रधानाध्यापिका रहते हुए उसने सिस्टर दससी एर्लिच, निकोल मेयर और एली सापर का उत्पीड़न किया।

अदालत के बंद कमरे में हुई सुनवाई में तीनों बहनों ने वीडियो लिंक के जरिए लेईफर के खिलाफ बयान दिया। लेईफर भी मेलबर्न स्थित महिला जेल दामे फिलिस फ्रॉस्ट सेंटर से वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई में शामिल हुई। मेलबर्न में फिलहाल कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है।

जज मजिस्ट्रेट जोहाना मेटकाफ ने कहा कि उनका मनना है कि लेईफर को दोषी ठहराने के लिए उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं।

इन मामलों में अगली सुनवाई विक्टोरिया काउंटी की अदालत में 21 अक्टूबर को होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी