लाइव न्यूज़ :

Australia PM Anthony Albanese engaged: अल्बानीज पद पर रहते हुए सगाई करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री, साथी ने वैलेंटाइन डे पर प्यार को किया स्वीकार, पढ़े क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2024 17:03 IST

Australia PM Anthony Albanese engaged: एंथनी अल्बानीज ने कहा कि इतालियन रेस्तरां में रात का खाना खाने के बाद अपने आधिकारिक आवास (जिसे लॉज कहते हैं)के छज्जे पर हेडन से अपने प्यार का इजहार किया।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के अगले चुनाव की तारीख तय होने से पहले शादी हो पाएगी या नहीं।ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष अगस्त और अगले साल मई के बीच अगले चुनाव हो सकते हैं। मुझे एक ऐसा साथी मिला, जिसके साथ मैं अपना बाकी का जीवन बिताना चाहता हूं।

Australia PM Anthony Albanese engaged: एंथनी अल्बानीज पद पर रहते हुए सगाई करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री बन गये हैं। एंथनी ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि उनकी साथी ने वैलेंटाइन डे पर उनके प्यार को स्वीकार किया। अल्बानीज और जोडी हेडन पिछले तीन वर्षों से एक साथ हैं। जोडी एक वित्तीय मामलों की पेशे‍वर हैं। अल्बानीज ने कहा कि एक इतालियन रेस्तरां में रात का खाना खाने के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक आवास (जिसे लॉज कहते हैं)के छज्जे पर हेडन से अपने प्यार का इजहार किया। अल्बानीज ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''उन्होंने (हेडन ने) हां कहा।'' पहला कार्यकाल पूरा कर रहे प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्यार के इजहार की तारीख व स्थान दोनों की योजना बनाई थी और तो और हेडन की हीरे की अंगूठी को डिजाइन करने में भी उन्होंने मदद की लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि ऑस्ट्रेलिया के अगले चुनाव की तारीख तय होने से पहले शादी हो पाएगी या नहीं।

ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष अगस्त और अगले साल मई के बीच अगले चुनाव हो सकते हैं। लॉज के बाहर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अल्बानीज ने कहा, ''इस जानकारी को लोगों के साथ साझा करते हुए बेहत खुशी हो रही है। यह बेहद खास है कि मुझे एक ऐसा साथी मिला, जिसके साथ मैं अपना बाकी का जीवन बिताना चाहता हूं।

पिछली रात यहां लॉज में एक बहुत ही शानदार अवसर था। हम इससे अधिक खुशी नहीं हो सकती।'' हेडन ने दोस्तों, परिवार और जनता को बधाई संदेशों के लिए धन्यवाद दिया। हेडन ने कहा, ''यह पल बहुत खास होने के साथ-साथ सुंदर है।''

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियावैलेंटाइन डेएंथनी अल्बनीज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा