लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ पनडुब्बी सौदा रद्द किया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:23 IST

Open in App

कैनबरा, 16 सितंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बदले रणनीतिक माहौल के कारण ऑस्ट्रेलिया ने परमाणु ऊर्जा चालित अमेरिकी पनडुब्बियों में निवेश करने और डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए फ्रांस के साथ अपने अनुबंध को समाप्त करने का फैसला किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के साथ एक नए अमेरिकी सुरक्षा गठबंधन की घोषणा की थी जिसके तहत ऑस्ट्रेलिया के लिए परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बी बेड़े का विकास किया जाएगा।

इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस को सूचित किया कि वह फ्रांसीसी कंपनी डीसीएनएस के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पारंपरिक पनडुब्बियों में से 12 का निर्माण करने के लिए अपना अनुबंध समाप्त कर रहा है। 2016 में फ्रांस के अनुबंध हासिल करने के बाद से ऑस्ट्रेलिया परियोजना पर 2.4 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च कर चुका है।

मॉरिसन ने कहा कि 2016 में जब फ्रांस के साथ पनडुब्बी निर्माण के लिए 56 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का सौदा हुआ था, तब अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी तकनीक ऑस्ट्रेलिया के लिए एक खुला विकल्प नहीं थी और अमेरिका ने अब तक केवल ब्रिटेन के साथ तकनीक साझा की है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने जून में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से कहा था कि इस बारे में कई वास्तविक मुद्दे हैं कि क्या कोई पारंपरिक पनडुब्बी क्षमता हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक सुरक्षा जरूरतों को पूरा करेगी।

मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक हित, रणनीतिक क्षमता आवश्यकताओं और बदले हुए रणनीतिक वातावरण के चलते फ्रांस के साथ पारंपरिक पनडुब्बी निर्माण का सौदा रद्द करना पड़ा है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के प्रमुख जनरल एंगस कैंपबेल ने अपनी सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल