लाइव न्यूज़ :

राष्ट्र हित के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने चीन से करार रद्द किया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 20:17 IST

Open in App

कैनबरा, 21 अप्रैल (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को नए कानून के तहत चीन, ईरान और सीरिया के साथ चार द्विपक्षीय समझौतों को रद्द कर दिया। नया कानून संघीय सरकार को निचले प्रशासनिक स्तर पर किये गए उन अंतरराष्ट्रीय समझौतों की अनदेखी की शक्तियां प्रदान करता है जो राष्ट्रहित का उल्लंघन करती हों।

विदेश मंत्री मारिस पायने ने एक बयान में कहा कि जिन सौदों को रद्द किया गया है उनमें विक्टोरिया राज्य की दो “बेल्ट एंड रोड” अवसंरचना इमारत से संबंधित सौदे हैं जिन पर चीन के साथ 2018 और 2019 में हस्ताक्षर हुए थे। इन सौदों को लेकर विधायी प्रतिक्रिया हुई थी।

विक्टोरिया एजुकेशन डिपार्टमेंट समझौते पर सीरिया के साथ 1999 में और ईरान के साथ 2004 में हस्ताक्षर हुए थे, जिन्हें रद्द कर दिया गया है।

पायने ने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है कि ये चार व्यवस्था ऑस्ट्रेलिया की विदेश नीति के तारतम्य में नहीं हैं या हमारे विदेश संबंधों के प्रतिकूल हैं।”

चीन ने पूर्व में विक्टोरिया के साथ “सफल व्यवहारिक सहयोग” को बाधित करने को लेकर चेतावनी दी थी।

ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित किया था जो घरेलू नीतियों में गुप्त विदेशी दखल को प्रतिबंधित करता है। बीजिंग ने इन कानूनों को चीन के प्रति पूर्वाग्रह पूर्ण और चीन-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में जहर घोलने वाला करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला