लाइव न्यूज़ :

ईरान के यूरेनियम संवर्द्धन केंद्र पर हुए हमले से वियना वार्ता संकट में पड़ सकती है : विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:49 IST

Open in App

दुबई, 13 अप्रैल (एपी) ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने मंगलवार को चेतावनी दी कि सप्ताहांत में देश के नातान्ज में मुख्य यूरेनियम संवर्द्धन केंद्र पर हुए हमले से वियना में विश्व के शक्तिशाली देशों के साथ उसके परमाणु समझौते को लेकर चल रही वार्ता संकट में पड़ सकती है।

इस वार्ता का लक्ष्य समझौते में अमेरिका को फिर से शामिल करने के लिए रास्ते की तलाश करना है। समझौते का उद्देश्य प्रतिबंधों पर राहत के एवज में ईरान के यूरेनियम संवर्द्धन को सीमित करना है।

अमेरिका ने इस बात पर जोर दिया कि नातान्ज यूरेनियम संवर्द्धन केंद्र में सेंट्रीफ्यूज को नुकसान पहुंचाने वाली रविवार की इस घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

वहीं, इजराइल ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन व्यापक स्तर पर यह माना जा रहा है कि उसने सेंट्रीफ्यूज को नुकसान पहुंचाने वाले इस हमले को अंजाम दिया।

ईरान की यात्रा पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ जरीफ ने तेहरान में कहा, ‘‘अमेरिकियों को जानना चाहिए कि ना तो प्रतिबंध ना ही नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां उनके लिए वार्ता की गुंजाइश बनाएंगी। उन्हें जानना चाहिए कि ये हरकतें उनके लिए हालात को सिर्फ मुश्किल ही बनाएंगी। ’’

वहीं, जरीफ ने इजराइल को दी गई चेतावनी भी अलग से दोहराते हुए कहा कि यदि ईरान यह तय करेगा कि इसके पीछे उसके पुराने शत्रु का हाथ है तो, ‘‘इजराल को उसका जवाब मिलेगा और पता चल जाएगा कि उसने क्या मूर्खतापूर्ण हरकत की है। ’’

कट्टरपंथी विचारों को प्रमुखता देने वाले तेहरान के ‘कायहान’ अखबार की खबरों में ईरान से वियना वार्ता से बाहर निकलने, सभी परमाणु प्रतिबद्धताएं स्थगित करने, इजराइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने और नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधि के पीछे मौजूद घरेलू नेटवर्क की पहचान करने तथा उसे नष्ट करने का अनुरोध किया गया है।

अखबार ने मंगलवार के अपने संस्करण में कहा, ‘‘ईरान के यूरेनियम संवर्द्धन केंद्र को नुकसान पहुंचाने में अमेरिका की मुख्य भूमिका प्रदर्शित करने वाले सबूत होने के बावजूद दुर्भाग्य से कुछ लोग अमेरिका को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहे हैं। ’’

इस अखबार का सर्कुलेशन कम है, लेकिन इसके प्रधान संपादक हुसैन शरियतमदारी की नियुक्ति ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला अली खामनेई ने की है।

ईरान ने नातान्ज परमाणु केंद्र पर हमले के लिए सोमवार को इज़राइल को जिम्मेदार ठहराया था। इस हमले में परमाणु केंद्र का सेंट्रीफ्यूज़ क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका इस्तेमाल वहां पर यूरेनियम संवर्धन के लिए किया जाता है।

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक पूर्व प्रमुख ने कहा कि इस हमले से आग लग गई, जबकि एक असैन्य परमाणु कार्यक्रम प्रवक्ता ने इसे मामूली विस्फोट बताया।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को लावरोव से मुलाकात की और 2015 में हुए समझौते पर सभी पक्षों के लौटने पर जोर दिया। रूस भी परमाणु समझौते का सदस्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब