लाइव न्यूज़ :

Atlanta food court shot: कहासुनी और बंदूक निकालकर धड़ाधड़ चला दी गोली, अटलांटा 'फूड कोर्ट' में बंदूकधारी ने तीन लोगों को गोली मारी, आखिर कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2024 10:54 IST

Atlanta food court shot: मेयर आंद्रे डिकेंस ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए हमलावर पर गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी की प्रशंसा की।

Open in App
ठळक मुद्देअगर पुलिसकर्मी वहां नहीं होता तो हालात और भी बदतर हो सकते थे।गोलीबारी मंगलवार अपराह्न करीब दो बजकर 15 मिनट पर हुई।बंदूक निकालकर उस व्यक्ति को गोली मार दी।

Atlanta food court shot: अमेरिका के अटलांटा शहर स्थित एक 'फूड कोर्ट' में मंगलवार अपराह्न एक बंदूकधारी ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस के एक अधिकारी ने हमलावर को गोली मार दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अटलांटा पुलिस प्रमुख डारिन शियरबाम के अनुसार, पीचट्री सेंटर फूड कोर्ट में हुई इस वारदात में सभी चार घायलों के जीवित बचने की संभावना है। इन चार लोगों में संदि‍ग्ध हमलावर भी शामिल है। मेयर आंद्रे डिकेंस ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए हमलावर पर गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी की प्रशंसा की।

डिकेंस ने कहा, "अगर पुलिसकर्मी वहां नहीं होता तो हालात और भी बदतर हो सकते थे।" शियरबाम ने बताया कि गोलीबारी मंगलवार अपराह्न करीब दो बजकर 15 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि जिन तीन लोगों को संदिग्ध हमलावर ने गोली मारी, उनमें ग्रेसन का रहने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति, ईस्ट प्वाइंट की रहने वाली 69 वर्षीय महिला और अटलांटा की 70 वर्षीय महिला शामिल हैं।

शियरबाम ने बताया कि संदिग्ध हमलावर दक्षिण अटलांटा के मोरो का रहने वाला 34 वर्षीय व्यक्ति है, जिसकी घायलों में से एक के साथ मामूली कहासुनी हुई थी और उसने बंदूक निकालकर उस व्यक्ति को गोली मार दी। शियरबाम ने बताया कि इसके बाद उसने दो अन्य लोगों को गोली मारी हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी घायलों को जानता था या नहीं।

उन्होंने बताया कि चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि फूड कोर्ट में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले एक अधिकारी ने हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया। फूड कोर्ट की सुरक्षा में तैनात अधिकारी उस समय ड्यूटी पर नहीं था।

टॅग्स :अमेरिकाPoliceWashington DC
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल