लाइव न्यूज़ :

एस्ट्राजेनेका 2021 के अंत में अमेरिका में कोविड-19 टीके की स्वीकृति के लिए आवेदन करेगा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 16:44 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 29 जुलाई ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित कोविड-19 टीके का उत्पादन करने वाली ब्रिटेन-स्वीडन की दिग्गज बायोफार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि वह साल के अंत में अपने टीकों के लिए अमेरिकी औषधि नियामक से मंजूरी मांगेगी।

एजेडी1222 टीका जो लाइसेंस के तहत भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा कोविशील्ड के रूप में भी बनाया जा रहा है और जिसे इंसानों पर इस्तेमाल के लिए ब्रिटेन एवं यूरोपीय औषधि नियामकों की मंजूरी मिल चुकी है, उसे अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएशएफडीए) से मंजूरी मिलना बाकी है।

बृहस्पतिवार को जारी दूसरी तिमाही के आर्थिक परिणामों के तहत "कोविड-19 टीका एस्ट्राजेनेका सार्स-सीओवी-2 (अमेरिका)" के लिए यूएसडीएफए से स्वीकृति लेने के लिए आवेदन देने की समय सारिणी वर्ष के अंत में दिखाता है। इसमें दिखाया गया कि कंपनी और उसके सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया समेत उसके उप लाइसेंसी ने इस साल के शुरुआती छह महीनों में करीब 170 देशों को 70 करोड़ खुराकों से अधिक की आपूर्ति की है।

यूएसएफडीए के समक्ष आवेदन के लिए मार्च के अंत से ही काम चल रहा है जब एस्ट्राजेनेका ने अमेरिका में कोविड-19 टीके के अपने क्लिनिकल परीक्षणों के आंकड़े जारी किए थे। एस्ट्राजेनेका ने वैश्विक महामारी के रहने तक गैर-लाभकारी आधार पर टीके देने का वादा किया है। इसकी आपूर्तियों में आठ करोड़ वे खुराकें भी शामिल हैं जो कम एवं मध्यम आय वाले देशों के लिए कोवैक्स पहल को जाती हैं।

कुल मिलाकर, एस्ट्राजेनेका ने 15.5 अरब डॉलर के राजस्व की सूचना दी है जो पिछले से 23 प्रतिशत ज्यादा है, जिसमें लगभग 1.17 अरब डॉलर कोविड टीकों की आपूर्ति से अर्जित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला