लाइव न्यूज़ :

ASEAN 2019: पीएम मोदी बैंकॉक में वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से मिले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2019 16:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकॉक में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की.

Open in App
ठळक मुद्देबैंकाक में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन से मुलाकात करेंगे पीएम मोदीबैंकॉक में आरसीईपी से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  तीसरे क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) सम्मेलन में आज शिरकत करेंगे। आरसीईपी में आसियान के 10 सदस्य देश (ब्रुनेई, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यामां, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपीन, लाओस और वियतनाम) तथा एफटीए के साझेदार- भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी कई द्विपक्षीय वार्ताएं भी करेंगे। 

04 Nov, 19 04:42 PM

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से बैंकॉक में मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

04 Nov, 19 03:19 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने सोमवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बन रहे सुरक्षा हालात की समीक्षा की तथा क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास के लिए तीसरे देशों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर यहां मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की तेजी से पैर पसारती सेना और बढ़ते आर्थिक दबदबे का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठा।  

04 Nov, 19 03:17 PM

थाईलैंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री नुयेन जुआन पुक से बैंकॉक में मुलाकात की। 

04 Nov, 19 02:41 PM

भारत, जापान ने हिंद-प्रशांत में स्थिति का आकलन किया,

पीएम नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने सोमवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बन रहे सुरक्षा हालात की समीक्षा की तथा क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास के लिए तीसरे देशों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर यहां मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की तेजी से पैर पसारती सेना और बढ़ते आर्थिक दबदबे का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने नियम आधारित व्यवस्था के आधार पर मुक्त तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

04 Nov, 19 11:57 AM

मून, आबे ने आसियान से इतर ‘मित्रवत’ वार्ता की

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने एक साल से भी अधिक समय के बाद सोमवार को वार्ता की। मून के कार्यालय ने यह जानकारी दी। सियोल और तोक्यो के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान द्वारा बंधुआ मजदूरों का इस्तेमाल करने को लेकर विवाद है और दोनों देशों के संबंध बेहद तल्ख चल रहे हैं। दोनों ही देश अमेरिका के सहयोगी हैं और दोनों के सामने परमाणु हथियार सम्पन्न उत्तर कोरिया और ‘लगातार उग्र’ होते जा रहे चीन का खतरा है।

04 Nov, 19 10:19 AM

पीएम मोदी ने बैंकॉक में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की

04 Nov, 19 08:25 AM

जापानी पीएम शिंजो आबे से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

04 Nov, 19 08:24 AM

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन से इतर होगी चार देशों के समूह की बैठक

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को कहा कि भारत, जापान, आस्ट्रेलिया और अमेरिका वाले चार देशों के समूह की अगली आधिकारिक बैठक पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और हिंद-प्रशांत व्यापार मंच से इतर अगले हफ्ते बैंकाक में होगी। दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स इस वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधमंडल का नेतृत्व करेंगी। उनके एक नवंबर से सात नवंबर तक थाईलैंड और बांग्लादेश का दौरा करने का कार्यक्रम है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वेल्स बैंकाक में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और वह ‘अमेरिका-आस्ट्रेलिया-भारत-जापान’ के चार देशों के समूह की एक बैठक में हिस्सा लेंगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब