लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में सेना प्रमुख कोविड संक्रमित मिले, रक्षा मंत्री व शीर्ष अधिकारी पृथकवास में

By भाषा | Updated: June 28, 2021 15:51 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 जून ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के प्रमुख जनरल सर निक कार्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रक्षा मंत्री बेन वालेस और शीर्ष सैन्य कमांडर पृथकवास में चले गए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के ‘टेस्ट एंड ट्रेस’ ऐप की तरफ से कैबिनेट मंत्री तथा रॉयल नेवी, रॉयल एयरफोर्स और रणनीतिक कमान के प्रमुख को सर निक के संपर्क में आने के बाद 10 दिनों की अवधि के लिये घर पर ही रहने को कहा गया है।

द डेली टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक, सर निक के अधीनस्थ और ब्रिटिश सेना के प्रमुख जनरल सर मार्क कार्लटन-स्मिथ ने भी सप्ताहांत पृथकवास में बिताया और उन्हें पीसीआर जांच के नतीजों का इंतजार था। उन्होंने एक बैठक में हिस्सा लिया था हालांकि कमांडर से भौतिक दूरी बरकरार रखी थी।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, “नियमित कोविड-19 जांच के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ संक्रमित पाए गए।”

प्रवक्ता ने कहा, “उनके साथ पिछले हफ्ते वरिष्ठों की बैठक में मौजूद लोग सरकारी दिशानिर्देश के अनुरूप स्व-पृथकवास में हैं जिनमें रक्षा मंत्री भी शामिल हैं।”

कमांडर के पृथकवास में रहने के दौरान सैन्य गतिविधियों को संचालन डिजिटल तरीके से होगा।

जिस बैठक की चर्चा हो रही है वह बृहस्पतिवार को सर निक द्वारा ऑक्सफोर्डशायर के श्रीवेनहम स्थित रक्षा अकादमी में हुई थी जिसमें बेन वालेस, डिफेंस स्टाफ के उपाध्यक्ष एडमिरल सर टिम फ्रेजर और सर मार्क समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया था, मगर कुछ लोग फिर भी सर निक के संपर्क में आए थे। सर निक बैठक के अगले दिन ही संक्रमित पाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल