लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने बकाया चुकाने में जताई असमर्थता, 2001 के आर्थिक संकट से की तुलना

By भाषा | Updated: December 23, 2019 19:34 IST

Open in App
ठळक मुद्देअल्बर्टो फर्नांडीज ने बकाया चुकाने में असमर्थता जताई अर्जेंटीना मंदी के दौर में है और मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट है

वित्तीय संकट से जूझ रहे अर्जेंटीना के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने बकाया चुकाने में एक तरह से असमर्थता जताते हुए वर्तमान संकट की स्थिति की तुलना 2001 के आर्थिक संकट से की है। अर्जेंटीना मंदी के दौर में है और मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट की वजह से 18 महीनों से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

फर्नांडीज ने रविवार को टीवी कार्यक्रम ला कोरनाइस में साक्षात्कार में कहा , " वर्तमान में स्थिति 2001 के समान नहीं है , लेकिन करीब - करीब उसी तरह की है। उस समय गरीबी 57 प्रतिशत थी , आज हमारे यहां 41 प्रतिशत लोग गरीब हैं। उस समय हमने कर्ज के भुगतान में चूक की थी , आज हम कर्ज चुकाने में एक तरह से असमर्थ हैं। "

राष्ट्रपति चुनाव में मौरसियो मैक्री को हराने के बाद फर्नांडीज 10 दिसंबर को सत्ता में आए थे। उन्होंने पहले ही कर्जदाताओं को भुगतान करने की इच्छा जताई थी। सरकार ने शुक्रवार को बकाये कर्ज के भुगतान को अगस्त तक के लिए टाल दिया है। जिसकी वजह से रेटिंग एजेंसी फिच और एसएंडपी ने देश की साख रेटिंग को घटा दिया है। इसे चूक माना जा रहा है। आर्थिक आपातकाल कानून को मंजूरी देने के साथ संसद ने शनिवार को राष्ट्रपति को राजनीतिक समर्थन दिया है। यह कानून सोमवार से लागू होगा। इसमें उच्च एवं मध्यम वर्ग पर कर बढ़ाना , वंचितों के लाभ में सुधार और मुद्रा खरीदने व बेचने पर 30 प्रतिशत कर लगाना शामिल है। एएफपी पवन महाबीर महाबीर

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा